वधू - वर फॉर्म

भामाशाह जयंती के दिन सरकारी करे अवकाश की घोषणा गोड्डा जिल्‍हा तेली साहु समाज की मांग.

27 September 2021 Teli samaj 120 views

    गोड्डा -  गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय अग्रसेन भवन में बीते गुरुवार को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार तूफान और संचालन रामचन्द्र निराला के नेतृत्व में किया । मौके पर पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने दानवीर भामाशाह जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित नहीं किया है । ऐसे में संगठन सर्वसम्मति से ये निर्णय लेती है कि अगर इस दिवस को सरकारी अवकाश दिवस के श्रेणी में नहीं लाया जाता है तो बहुत जल्द निकट भविष्य में ही इसको लेकर संगठन धरना प्रदर्शन करेगी । इस दौरान उन्होंने भामाशाह के कई अहम कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया।वहीं इस दौरान राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार तूफान के संगठन के प्रति बेहतर कार्य को देखते हुए राजकुमार तूफान को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के मूल इकाई का गोड्डा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया । मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक साह,महिला राष्ट्रीय संगठन मंत्री रिंकी देवी,हीरालाल मंडल,मधुमिता साह,चतुर्भुज साह,शयामसुंदर साह,रामधनी साह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।

teli samaj and Bhamashah

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं