वधु - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन हटा द्वारा मां कर्मा देवी जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग

07 October 2021 Teli samaj 10 views

जयंती पर अवकाश घोषित करने एवं अन्य मांगों को लेकर साहू समाजने रैली निकालकर हटा एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

     हटा - राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के बैनर तले सकल साहू समाज हटा के द्वारा मंगलवार को हटा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा गया। श्री श्री 1008 श्री देव श्री कौशलाधीश जी सरकार साहू समाज मंदिर नायक निगड़ा से साहू समाज के लोगो ने ढोल नगाड़ों के साथ पैदल मार्च करते हुये नारेबाजी कर प्रधानमंत्री के नाम सोपे जई ज्ञापने में बताया कि साहू समाज की आराध्य भक्त प्रवर माँ कर्मा देवी जयंती समारोह के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए,  rashtriya Teli Sahu mahasangathan Hatta Demand maa karma devi jayanti to declare government holiday माँ कर्मा देवी के छायाचित्र को डाक टिकिट पर अंकित किया जाए ताकि सामाजिक जन देश के नागरिक माँ कर्मा देवी के बारे में जान सके, ज्ञापन में यह भी बताया गया कि साहू समाज देश और प्रदेश में पिछड़ी हुई है और समाज का मूलभूत व्यापार तेल का रहा है लेकिन वर्तमान में यह व्यापार सामाजिक स्तर पर बन्द हो गया है, इसे पुनः समाज को सौंपा जाए, देखा जाए तो पेट्रोल डीजल का व्यापार तेल की श्रेणी में आता है, जिसमे साहू समाज को आरक्षण प्रदान किया जाए, जिससे साहू समाज के लोग तेल के व्यापार को करके अपना सर्वांगीण विकास कर सके । प्रदेश साहू समाज के संरक्षक एवं बालाघाट जिले की लांजी के पूर्व विधायक किशोर समरीते द्वारा बालाघाट के नक्सलवादी इलाके में माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, उन्हें पूर्व में केंद्रीय शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई लेकिन जिसे वर्तमान में पुनः बहाल किया जाए । देश भर में साहू समाज 14 फीसदी की संख्या में निवास करती है, इसके बाद भी समाज के लोगो की आर्थिक स्थिति मजबूत नही है, जिन्हें विकास शील बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं । यहाँ ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में साहू समाज एक जुट है और सरकार एवं प्रशासन की अनदेखी के बाद अब अपने हक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए तैयार है, जिसको लेकर सभी मांगो को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की गाई है । सोपे गये ज्ञापन के पूर्व नायक तिगड़ा स्थित मंच पर सामाजिक सभा का आयोजन किया गया । जिसमें राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साह, कार्यक्रम अध्यक्ष हरिशंकर नायक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भागीरथ साहू, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूनम साह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संध्या साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंदन साह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गुलाब गोल्हानी, गिरीश साहू, दमोह जिला अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने सामाजिक जनो को संबोधित किया। इस दौरान जिला संरक्षक मोतीलाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश साहू शिक्षक, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, जिला महामंत्री कमलेश नायक, जिला महासचिव विनोद साहू, दमोह अध्यक्ष राकेश साहू, ब्लाक अध्यक्ष हटा गजेंद्र महाजन, तुवा ब्लाक अध्यक्ष हटा केके साहू, पटेरा युवा ब्लाक अध्यक्षा परषोत्तम साहू, हिनोता अध्यक्ष अन्नू साह, नगर अध्यक्ष प्रकाश साह, कमला नेहरू वार्ड अध्यक्ष हरि साह, महेंद्र साह, रमा कवि वार्ड देवेंद्र साह, सोनू पंडा, नवोदय वार्ड धर्मेंद्र मोदी, हरेंद्र साहू, प्रकाश नायक, विनोद साहू, श्याम नायक, महेश पंडा, लखन मोदी बाबू साहू, सोती साहू, बोटू साहू, गुड़ा भाटिया, महेश साहू के अलावा बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ एवं युवा जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष साहू दवाड़ा किया गया ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराजानां मूठमाती देण्यासाठी वैकुंठातून आवतरले तुकोबाराय | Santaji & Sant Tukaram