वधू - वर फॉर्म

साहू चौपाल द्वारा महात्मा गांधी जयंती पर बापूको किया नमन

07 October 2021 Teli samaj 127 views

      लुधियाना, 2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती पर दरिया में शनिवार साहू चौपाल चंडीगढ़ ने कार्यक्रम किया इस मौके पर गांधी जी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । साहू चौपाल के पदाधिकारी गण मौजूद व अन्य सदस्यों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करी । साहू चौपाल के प्रदेश संरक्षक सुनील गुप्ता ने कहा कि देश के महापुरुष गांधी जी से हमें सीख मिलती है कि जीवन में त्याग व सादगी की भावना को आत्मसात करें व निर्धन का भला करना ही जनसेवा है कार्य म के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए कार्यक्रम में आए नए सदस्यों ने साहू चौपाल चंडीगढ़ की जनगणना फार्म भरे कार्यक्रम में चौपाल के पदाधिकारी गण मौजूद रहे जिनमें प्रदेश संरक्षक सुनील कुमार गुप्ता अध्यक्ष मोहन साहू महासचिव देवी प्रसाद कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता धीरज गुप्ता रामनरेश गुप्ता, अनिल साहू, शम्भु गुप्ता, दिवाकर, वीरेंद्र गुप्ता पारस शाह, रविंद्र शाह, प्रकाश गुप्ता शामिल है ।  Sahu Chaupal Ludhiana mahatma gandhi jayanti

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History