वधू - वर फॉर्म

जूडो प्रतियोगिता में राहुल ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

12 November 2021 Teli samaj 110 views

     भीलवाड़ा - अखिल भारतीय तेली महासभा भीलवाड़ा जिला प्रवक्ता शिव लाल तेली ने बताया कि राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता हनुमानगढ में भीलवाड़ा,शहर के उप नगर पुर निवासी राहुल राजोरा ने 50 कि.लो. भार वर्ग में, अपनी कला व दावपेंच लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त करके भीलवाड़ा जिले का नाम रोशन किया। साथ ही पहलवान राहुल का नेशनल स्तर पर जूडो खेल में चयन होने पर, अब, यह, चंडीगढ़ (पंजाब) में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगें। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेली महासभा की ओर से पहलवान राहुल राजोरा को उनके निवास पर माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर राम लाल तेली, सत्यनारायण तेली,ओम प्रकाश तेली,शंकर लाल तेली, नानूराम तेली, गोपाल तेली, पूर्ण मल तेली, शिव लाल जादम,रामेश्वर लाल तेली, जगदीश चंद्र तेली, शिव लाल तेली, सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar