वधू - वर फॉर्म

ब्यावर तेली साहू समाज की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत

19 November 2021 Teli samaj 97 views

     ब्यावर - तेली साहू समाज समिति ब्यावर के निवर्तमान अध्यक्ष रितेश शिशोदिया ने संपूर्ण तेली साहू समाजब्यावर की निवर्तमान कार्यकारिणी का अभिनंदन किया । कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबूलाल अजमेरा, महामंत्री पिन्टू आसरवा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मंगरोला एवं कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम में समाज के सभी वरिष्ठ समाजबंधु व श्री तेली जाति सभा संस्था भवन समस्त कार्यकारिणी, श्री तेली पंचमारवाड़ा भवन समस्त कार्यकारिणी, तेली साहू समाज नवयुवक मंडल ब्यावर एवं साहू सेना के कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया । निवर्तमान कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया । साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण दिलवाई गई तथा विधिवत रूप से चार्ज दिया गया । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी नाथूलाल भांगड़ ने किया । स्वागत समारोह में रमेश जादम, रघुनाथपंचोली, श्रीकिशन झालीवाल, जगदीश दादा, माणक जादम, सुगन हलवाई, ओम किशोदनिया, कैलाश शिशोदिया, नाथूलाल भांगड़, पप्पू अजमेरा, सत्यनारायण मेहरानिया, नौरतमल साड़ियां, दिलीप जादम, बुधाराम जादम, महेंद्र अजमेरा, पुखराजजादम, पन्नालाल गुलानिया, शिव गुलानिया, कैलाश धावा, महेश इंदौरा, पृथ्वीराज बंदिवाल, पप्पू धावा, पप्पू मेहरानिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।

Beawar Teli Sahu Samaj Navin karyakarini Swagat

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur mahila Pratigya