वधू - वर फॉर्म

बेमेतरा साहू समाज युवक - युवती परिचय सम्मेलन 7 जनवरी को

21 November 2021 teli samaj vadhu var melava 105 views

बेमेतरा साहू समाज बैठक में लिया निर्णय साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 7 जनवरी को

     छत्तीसगढ़, बेमेतरा - जिला साहू संघका बैठक स्थानीय भामाशाह भवन में रामकुमार साहू की अध्यक्षता में रखा गया। जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 7 जनवरी 2022 को होगा। राजिम जयंती प्रदेश साहू संघ द्वारा प्रस्ताव होगा। जिसमें स्व. ताराचंद साहू जयंती एवं तहसील साहू संघ नवागढ़ से पृथक नया तहसील नांदघाट का परिक्षेत्र विस्तार पश्चात दोनों का एक साथ चुनाव कराने चर्चा किया गया।

     बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला साहू संघ बेमेतरा द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन 2 जनवरी को स्थानीय टाउन हॉल (सिंघौरी) में परिचायिका विमोचन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देश पर दुर्ग लोकसभा के पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के संस्थापक स्व. ताराचंद साह की जयंती कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसके लिये शादी योग्य युवक युवती परिचायिका पंजीयन हेतु एवं व्यक्तिगत संस्थान प्रचार के लिये संबंधित पदाधिकारी ग्रामीण, परिक्षेत्रीय, तहसील एवं जिला के पास जमा कर सकते हैं। जानकारी प्रदेश साहू संघ के संयुक्त सचिव पंचम साहू द्वारा दी गई। जिसमें नारद साहू, सुशील साहू, घना राम, बेनूराम, भुनेश्वर साहू, तहसील अध्यक्षगण - छोटेलाल साहू बेमेतरा, सूर्यकांत साहू बेरला, गैंदराम साहू थानखम्हरिया बिसौहा राम नवागढ़, हितेन्द्र, दिनेश, देवेंद्र, दिपेश, डा. लाला रीना, कमला एवं पदाधिकारीगण शामिल रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994