श्री अशोक कुमार साहू पद्मश्री से अलंकृत
कानपुर के श्री अशोक कुमार साहू को महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार श्री रामनाथ कोविन्द जी द्वारा पद्मश्री से नवाजा गया। श्री अशोक कुमार साहू का ये सफर पूरे तीस साल का है जिसमे विस्तर पर पड़े मानसिक रोगी ने न केवल स्वयं को स्वस्थ बनाया बल्कि लगभग 25 हजार लोगों को जीने की राह दिखायी । उनके द्वारा ड्योढ़ी घाट पर स्थापित विपश्यना ध्यान केन्द्र में भारत ही नहीं बल्कि 100 से अधिक देशों के नागरिक आकर आत्मिक शुद्धता प्राप्त कर चुके हैं। पद्मश्री से अलंकृत होने पर श्री अशोक कुमार साहू ने बताया कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय उनके भाइयों अनूप कुमार साहू, अवधेश कुमार साहू, अखिलेश कुमार साहू व पूरे परिवार तथा सुखदेव शुक्ला को जाता है जिन्होनें मुझे भरपूर सहयोग दिया।
