एरंडेल तेली समाज मंडल द्वारा मनाई गई संत जगनाडे महाराज की जयंती
तिरोडा में एरंडेल तेली समाज मंडल की ओर से 8 दिसंबर को संत जगनाडे महाराज की 397 वी जयंती महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में अशोक वार्ड खामतलाव रोड में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक तरारे ने की, वहीं प्रमुख रुप से देवराव मुरे, नंदकिशोर शहारे, गौरीशंकर मुरे, मनोहर तरारे, मधु तरारे, कुमुद सातपुते, कविता मुरे, चंदाबाई शहारे, मिनाताई मुरे महिला अध्यक्षा उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम संत जगनाडे महाराज की फोटो पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया गया, तथा समाज के सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का सत्कार किया गया। विशेष सत्कार एरंडेल तेली समाज की ओर से स्वप्नील शहारे पत्रकार, एवं कविता मुरे पुलिस पटेल प चुरडी इनका किया गया ।
