वधु - वर फॉर्म

मध्‍य प्रदेश तैलिक साहू सभा की पहली वर्चुअली बैठक प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

20 December 2021 Teli samaj 11 views

मध्‍य प्रदेश तैलिक साहू सभा चार सूत्रीय कार्यक्रम पर कार्य करें- संरक्षक बटनलाल जी

     भोपाल । मध्‍य प्रदेश तैलिक साहू सभा की पहली वर्चुअली बैठक प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष ने भाग लिया। वर्चुअली बैठक में 10 बिन्दुओ को शामिल किया गया था और प्रत्येक सदस्य को तीन मिनट में अपने विचार व्यक्त करने का निर्देश दिया गया था । बैठक के प्रारंभ में मप्र तैलिक साहू सभा के संस्थापक सदस्य परम् श्रधेय संम्माननिय महासचिव डॉ हेमराज जी साहू ने 10 बिंदुओं को सभी के समक्ष रखा औऱ बारी-बारी से सभी पदाधिकारियों व जिलाध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त किए।

    मध्‍य प्रदेश तैलिक साहू सभा चार सूत्रीय कार्यक्रम पर कार्य करें- संरक्षक बटनलाल जी

    वर्चुअली बैठक को संबोधित करते हुए मप्र तैलिक साहू सभा के संरक्षक दादा बटनलाल जी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को चार सूत्रीय कार्यक्रम सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, और शैक्षणिक कार्यक्रम को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। इसके अलावा समानांतर संगठनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारी बड़ी लाइन हैं और समानांतर संगठन के रूप में छोटी लाईन भी आ गई हैं। उनकी परवाह न करते हुए अपनी बड़ी लाइन को निरंतर कार्य करते हुए आगे बढ़ाएं।
      
   वर्चुअली बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारी प्रकाश सेठ ने कहा कि कोरोना के कारण सामाजिक कार्यो में शिथिलता आई है और निर्धारित समय पर चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। वर्तमान हालात में भी सम्भव नहीं है इसलिए प्रांताध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम को आगामी 6 माह के लिए आगे बढ़ाया जाय। कोरोना काल के दौरान मृत हुए समाजजनों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमने अपने वरिष्ठ सहयोगियों, समाजसेवियों को खोया है।  साथ ही संगठन ने प्रदेश कार्यालय हेतु भोपाल में एक फ्लैट क्रय किया है एवं समाज के लोगों को भोपाल में ठहरने के लिए आश्रय भी मिल गया है। सभी समाजजन इसमें सहयोग करें।

    रमेश के साहू मुख्य सलाहकार इटारसी वालों ने वर्चुअली बैठक को संबोधित करते हुए कोरोना काल में भी संगठन की गतिविधियों पर विराम नहीं लगा है। संगठन निरन्तर सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहा है। दादा बटनलाल जी साहू ने बताये चार सूत्रीय कार्यक्रम पर कार्य करता रहेगा।

   राजनीतिक प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी प्रभात जी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को विस्तार रूप से कार्य करने के लिए संभाग स्तर से बैठक आयोजित कर दायित्व को सौपा जाना चाहिए। जिससे संगठन को गतिशील बनाया जा सकता है और प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन का दायित्व सौपा जाय और जिले स्तर से संगठन को प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाया जाना चाहिए। समानांतर संगठन बनने से समाज राजनीतिक स्तर पर कमजोर हुआ है। प्रायः देखने में आया कि समाज के लोग राजनीतिक दल के नेताओं से मिलने पहुंचे और दूसरे दिन समानांतर संगठन के पदाधिकारी भी राजनीतिक दल के पास जाते हैं तो एक ही समाज के दो प्रतिनिधियों के मिलने से राजनीतिक स्तर पर समाज में फूट होने से समाज का नुकसान हो रहा है। कोई भी राजनीतिक दल समाज के लोगो को महत्व नहीं देते हैं। कोरोना कॉल में मृत आत्मा को श्रद्धां सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमने अपनों को खोया है और अब नहीं खोना चाहते हैं। प्रांताध्यक्ष के चुनाव 6 महीने बाद परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव कराए जाने पर जोर दिया है।
       
    वर्चुअली बैठक को राष्ट्रीय संगठन सचिव हरिशंकर जी साहू ने जूम के माध्यम से पहली वर्चुअली बैठक आयोजित करने के लिए महासचिव डॉ हेमराज जी साहू व प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि जो समानांतर संगठन चल रहे हैं। वह समाप्त नहीं होंगे चलते रहेगे। उनसे चर्चा की जाय और एकता का पाठ पढ़ाया जावे औऱ सुझाव दिया कि संयुक्त संगठन बनाया जावे। मप्र तैलिक साहू सभा सबसे पुराना संगठन हैं और यह 1965 से कार्य कर रहा है। इस सुझाव पर महासचिव डॉ हेमराज साहू ने कहा कि संयुक्त संगठन पहले राष्ट्रीय स्तर पर बनाया जावे औऱ राष्ट्रीय स्तर पर तालमेल बिठा दिया जाता हैं तो प्रदेश में भी संयुक्त संगठन पर विचार किया जा सकता है। इसका समर्थन विजय साहू ने भी किया।

विजय साहू जिलाध्यक्ष सागर ने कहा कि राजनीतिक सम्मेलन का आयोजन होना चाहिए और अखिल भारतीय स्तर पर एकता के प्रयास किये जाना चाहिए जिससे संगठन मजबूत हो सकेगा।

    बिसाहू लाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रांताध्यक्ष के चुनाव 6 महीने बढ़ा दिए जाय और जो लोग दो नावों में सवार हो चुके हैं उनके विरुद्ध संगठन कठोर कार्यवाही करें। 

    होशंगाबाद के जिलाध्यक्ष विक्रांत बड़कुल ने कहा कि मृत्युभोज को बंद होना चाहिए। यह कुप्रथा को दूर करने में समाजजन से अपील की है।

   इंदौर के जिलाध्यक्ष कैलाश बिजाले ने कहा कि कोरोना काल में समाजजनों ने गेहूं व आक्सीजन व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई थी और संगठन को फ्लैट के लिए 1,50,555/- की राशि दी गई है और संगठन के पदाधिकारी इंदौर आये तो 5 लाख रुपये की राशि एकत्रित की जा सकती हैं। जो लोग दो लाख रुपये की राशि दान करते हैं तो उनके चित्र प्रदेश कार्यालय में लगाये जावे। तथा सुझाव दिया कि संगठन ट्रस्ट का गठन करता है तो आयकर के रूप में जो लोग राशि जमा करते हैं वह ट्रस्ट में जमा करवा सकते हैं।

    वर्चुअली बैठक के दौरान अनेक जिलो के जिलाध्यक्ष द्वारा 51,000/- रुपये की राशि फ्लैट क्रय करने के लिए दान देने की घोषणा की है और कुछ जिलो ने राशि संगठन के खाते में जमा भी करवा दी है।

   वर्चुअली बैठक को प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व जिलाध्यक्ष ने संबोधित किया औऱ अपने विचार व सुझाव दिये। इनमें प्रमुख रूप से संरक्षक रामनारायण जी साहू, ओमप्रकाश जी साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोपाल, राजेंद्र साहू गाडरवाड़ा, विजय साहू सागर, रविन्द्र साहू भोपाल, बिसाहू लाल साहू शहडोल संभाग, विक्रांत बड़कुल होशंगाबाद, कैलाश साहू बिजाले इंदौर, कांतिलाल जी राठौड़ मंदसौर, रामप्रसाद साहू उज्जैन, महेश साहू रायसेन,  राजकुमार साहू, कटनी, तुलसीराम साहू सीहोर, शिवचरण साहू सतना, दुर्गाप्रसाद साहू, सिंगरौली, मनोहर लाल साहू नरसिंहपुर, रमेशचंद्र साहू धार, सुदर्शन जी गोल्हानी एडवोकेट सिवनी, उदयभान साहू जबलपुर,  लाडूराम साहू खरगोन, डॉ राजाराम साहू दमोह, कैलाश जी साहू बालाघाट, शरद साहू ग्वालियर, जयशंकर साहू एडवोकेट पन्ना, राकेश साहू संयुक्त सचिव धार, अशोक साहू सह प्रवक्ता भोपाल, नरेंद्र साहू शिवपुरी, कैलाश प्रसाद साहू हरदा, बालाराम जी साहू बैतूल, हितेश जी साहू सचिव, रमेश जी साहू बैरसिया, आदि के नाम पुकारे गये। 

    अंत में प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद जी साहू ने संबोधित करते हुए मेरा कार्यकाल 2016 से शुरू हुआ जब मुझे निर्विरोध चुना गया था। मैंने संगठन की पहली बार शपथ ग्रहण कर कार्यकाल संभाला और अपने कार्यकाल में अनेक कार्य किये। अपने कार्यकाल की उपलब्धि का बखान करते हुए कहा कि मैं 6 महीने के अंदर ही प्रांताध्यक्ष का चुनाव करवा लिया जायेगा। संगठन हैं तो निरन्तर चलता रहेगा अध्यक्ष बनते है और भविष्य में भी बनते रहेगे। अध्यक्ष ने याद करते हुए कहा कि केसरबाई क्षीरसागर ने दिल्ली में एक फ्लैट समाज के लिए लिया था। जिसमे आज भी समाज के लोग दिल्ली जाते हैं तो वही रुकते हैं उन्हीं से प्रेरणा लेकर मैंने भी भोपाल में प्रदेश कार्यालय औऱ समाज के सदस्यों को ठहरने के लिए फ्लैट क्रय किया है सभी के सहयोग से राशि एकत्रित हो रही है और अतिशीघ्र ही रजिस्ट्री करवा ली जायेगी। हमारा एक निशान एक झंडा रहेगा। अंत में संगठन के महासचिव डॉ हेमराज साहू ने सभी काआभार व्यक्त किया औऱ कोरोना काल में मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

kokanastha Teli Samaj Teli Ghana