वधू - वर फॉर्म

तेली समाज के जिलाध्यक्ष बने अमित साहू

22 December 2021 Teli samaj 151 views

  Amit Sahu became the president of Teli Samaj West Singhbhum    चाईबासा : डीपीएस कॉलेज के जेपी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय तेली महा संगठन की जिला स्तरीय बैठक हुई. बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जब तक आप एकजट रहेंगे, सभी राजनीतिक दल आप का सम्मान करेंगे, कहा कि एक भी सांसद सीट कोई भी राजनीतिक दल हमें प्रदान नहीं करता है. इन परिस्थितियों में हमें एकजुट होकर लोगों को बताना होगा कि किस तरह अपना अधिकार प्राप्त किया जाता है.श्री साहू ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला कमेटी का गठन कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया. जिसमें सर्वसम्मति से जैतगढ़ निवासी अमित साहू को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया. साथ ही उनके जिम्मे पूरे प्रखंड का दौरा कर कमेटी विस्तार करने का दायित्व सौंपा गया. मौके पर अजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, बंटी, सुजीत साहू, जितेंद्र गुप्ता, संतोष साहू, सचिन साहू, विकास साहू, रवि गुप्ता, दीपेंद्र प्रसाद साहू आदि मौजूद थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran