वधु - वर फॉर्म

तेली साहू समाज सूर्यगढ़ा की बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार

31 December 2021 Teli samaj 16 views

पंचायत चुनाव में अपनी उम्मीदवारी देने वाले तेली समाज के प्रतिनिधियों को 23 जनवरी को सूर्यगढ़ा में सम्मानित करने का निर्णय

बैठक में सूर्यगढ़ानप क्षेत्र को छोड़कर शेष 24 पंचायत में बनाये गये पंचायत प्रभारी

Expansion of Block Committee in Teli Sahu Samaj Surajgarha meeting     सूर्यगढ़ा - रविवार को जकड़पुरा शिव दुर्गा महावीर मंदिर के समीप स्थित पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता के आवास पर बिहार प्रदेश तेली साहू सभा के बैनर तले तेली समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता तेलीसाहू सभाके प्रखंड अध्यक्ष नारायणप्रसाद साह ने किया जबकि संचालन विपिन कुमार गुप्ता व जितेंद्र महाजन ने की. बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया तथा प्रखंड के 24 पंचायतों में पंचायत प्रभारी मनोनीत किया गया. बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया, इसके अलावा 23 जनवरी को बीते पंचायत चुनाव में बतौर प्रत्याशी भागीदारी निभाने वाले समाज के लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रदेश सलाहकार सदस्य अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता के अलावा प्रखंड अध्यक्ष नारायण साह, जिला सलाहकार सदस्य विजय आनंद, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, महासचिव प्रेम महाजन, विपिन कुमार गुप्ता, जितेंद्र महाजन, उपाध्यक्ष ज्योतिष कुमार, पूर्व मुखिया नंदन आदि ने अपनी बातें रखी.

प्रखंड कमेटी का हुआ विस्तार : बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें नारायण साहू को अध्यक्ष, अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष, ज्योतिकुमार, तुलसी साह, नंदन कुमार, क्रांति कुमार, प्रमोद कुमार साह एवं संतोष कुमार को उपाध्यक्ष, विपिन कुमार गुप्ता, जितेंद्र महाजन व प्रेम महाजन को महासचिव, पवन कुमार, वकील साह, शेरू कुमार, विनोद कुमार आर्य, गिरजानंदन साह, राजकिशेर साह एवं शंकर सहको सचिव, चंदन कुमार को उपकोषाध्यक्ष तथा प्रवीण एवं संजय सुमनको मीडिया प्रभारी बनाया गया.

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

dussehra milan samaroh and Garba Mahotsav Sahu