उमरेड में संत संताजी जगनाडे रथ यात्रा का स्वागत
महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा का OBC जागरण अभियान
महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा की ओर से समाज जोड़ो अभियान तथा ओबीसी जागरण अभियान के तहत संत जगनाड़े महाराज की रथ यात्रा का उमरेड पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया. संत जगनाड़े महाराज स्वलिखीत गाथा व पादुका का दर्शन समारोह कृषि उत्पन्न बाजार समिति के पास से संत जगनाड़े चौक होते हुए समापन आशीर्वाद सभागृह तक पालकी रथयात्रा का राजाधिराज बैंड पथक के जल्लोष के साथ उत्साह से स्वागत किया गया. पालकी रथयात्रा का प्रारंभ उमरेड एसडीओ चंद्रभान खंडाईत, उमरेड नगराध्यक्ष विजयालक्ष्मी भदोरीया, संताजी फाउंडेशन के संस्थापक उमरेड अध्यक्ष विलास मुंडले आदि के हाथों पूजा, अर्चना की गई.
समाज बंधुओं से एकजुट होने की अपील
दर्शन करने लगी रही भीड़
उमरेड शहर के समाजबंधुओं ने गाथा तथा पादुका का दर्शन लेने हेतु उत्तम प्रतिसाद दिया. समारोह में महाराष्ट्र राज्य प्रांतिक तैलिक महासभा अध्यक्ष तथा वर्षा के सांसद रामदास तडस, नगराध्यक्ष विजयालक्ष्मी भदौरीया, ओबीसी सेल प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर बालबुधे, प्रदेश महासचिव डा. भूषण कडीले. पर्व नगराध्यक्ष गंगाधर रेवतकर, कोषाध्यक्ष गजनाना शेलार, पूर्व विधायक सुधीर पारवे, समन्वयक सुनील चौधरी, युवा आघाडी महासचिव नरेंद्र चौधरी, सहसचिव बलवंतराव मोरघडे, युवा आघाड़ी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश वैद्य, पूर्व नगराध्यक्ष सुमन ईटनकर, नंदकिशोर दंडारे, महिला आघाडी अध्यक्ष नयना झाडे, विभागीय अध्यक्ष प्रशांत इकार, समारोह संयोजक हरिश्चंद्र दहाघाणे, संताजी फाउंडेशन उमरेड अध्यक्ष विलास मुंडले. जिलाध्यक्ष पुष्कर डोंगरे, विभागीय सचिव संजय घुघूसकर, युवा आघाड़ी उपाध्यक्ष डिमेश तिमांडे, कोषाध्यक्ष-पोपेश्वर गिरडकर, संगठक रूपेश गिरडे, महिला आघाड़ी अध्यक्षा गीता आगासे, युवा आघाडी अध्यक्ष रोशन झोड़े आदि की मंच पर उपस्थिति थी. समारोह के प्रारंभ में अतिथियों ने संत जगनाडे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलन किया. बाद में संत जगनाडे महाराज की आरती की गई.सभी अतिथियों को शॉल, श्रीफल, संताजी दुपट्टा, स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया गया,
