वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य बने संजय साहू

03 January 2022 Teli samaj 94 views

    गुमला : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने संगठन का विस्तार करते हुए गुमला जिला से संजय कुमार साहू को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया । संजय कुमार साहू। है। संजय कुमार साहु गुमला में भाजपा के जिला मंत्री हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन के सुनील साहु ने संजय कुमार साहु की कार्य क्षमता व दक्षता को देखते हुए प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया है।

    संजय कुमार साहु को तेली साहु समाज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर उनके शुभचितंकों में उन्हें बधाई दी। वहीं संजय कुमार साहु ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। कहा कि अध्यक्ष ने जिस उम्मीद से उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेवारी दी है उस जिम्मेवारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। वर्षों से उपेक्षित तेली समाज को एक नई ऊंचाई पर स्थापित करने और पहचान दिलाने का काम करेंगे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur Lahariya utsav