वधु - वर फॉर्म

पंचायत चुनाव में तेली वैश्य समाज से जीते जनप्रतिनिधियों को दी बधाई

08 January 2022 Teli samaj 30 views

Congratulations to the elected representatives of Teli Vaish Samaj in Panchayat elections      पटना - अखिल भारतीय तेली महासभा बिहार प्रदेश द्वारा पंचायत चुनाव में तेली वैश्य समाज से जीते हुए जनप्रतिनिधियों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम बहादुर प्रसाद गुप्ता एवं अन्य के नेतृत्व में बधाई दिया गया। कहा कि शिवहर जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर पार्वती देवी एवं समस्तीपुर जिला परिषद अध्यक्ष पद पर खुशबू देवी ने अपनी जीत दर्ज कर समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने कहा कि आज हमारा तेली वैश्य समाज जागरूक हो गया है। समाज के अग्रिम पंक्ति में शामिल होने को उत्सुक है। राजनीति के मुख्यधारा में स्वयं को प्रतिस्ठापित करने में भी कामयाबी हासिल की है। प्रदेश युवा अध्यक्ष संदीप कुमार ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाला भविष्य हमारे समाज के लिए राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद साहू, प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रो शकुंतला गुप्ता, प्रदेश युवा मंत्री पिंटू साहू, बिहार के युवा प्रभारी मिंटू साहू, दक्षिण युवा प्रभारी सिद्ध साहू सहित अन्य ने अपनी सहभागिता निभाई।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

indian Republic Day with army & Sahu samaj