वधू - वर फॉर्म

साहू समाज की शाहजहांनी पार्क में सभा और आक्रोश रैली

23 March 2022 Teli samaj 144 views

     भोपाल - गुना जिले की नानाखेड़ी तहसील में साहू समाज की एक बालिका के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में यादगार ए शाहजहांनी पार्क में 24 मार्च को सुबह 11 बजे जन आक्रोश रैली और सभा की जाएगी । मप्र तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष ताराचंद साहू का आरोप है कि छात्रा को एक व्यक्ति करीब एक वर्ष से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। फरियादी ने पुलिस में आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुनः छेड़छाड़ होने पर आत्मरक्षा में छात्रा ने उस युवक की पिटाई कर दी, जिसे लेकर पुलिस ने छात्रा समेत परे परिवार के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर जेल भिजवा दिया। छात्रा को जेल में पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा देना पड़ी। महासचिव हेमराज साहू ने बताया कि इस घटना से साहू समाज में रोष है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Muslim Teli Samaj Lakdi Ghana