वधु - वर फॉर्म

महासमुंदः साहु तेली समाज की कथा वाचिका को फोन पर धमकी गैर ब्राह्मण व्यास मंच पर भागवत नहीं सुना सकती कहा - तुम नाच - गाना करो

26 March 2022 Teli samaj 40 views

     महासमुंद. बागबाहरा की कथा वाचिका यामिनी साहू ने शिकायत की है कि उन्हें भागवत कथा नहीं करने की धमकी दी जा रही है । अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा फोन कर जातिगत टिप्पणी की जा रही है । उनसे कहा गया कि व्यास मंच पर बैठकर भागवत कथा का वाचन नहीं कर सकती । तुम जाओ मुजरा करो । इस लकर कथा वाचका न खल्लारा थाना व एसपी से शिकायत की है और ऑडियो भी सौंपा है । कथा वाचिका यामिनी साहू ने बताया, वे लगभग 10 वर्षों से प्रवचन करती आ रही हैं ।

mahasmund Sahu Teli Samaj katha reader received threats on phone non brahmins have no right to sit on vyas manch     ग्राम सिरगिड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । 15 मार्च से उनके फोन पर अज्ञात नंबरों से कॉल आ रहे हैं। वहीं कॉल में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है, जिससे वे परेशान हैं । उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है । जिन नंबरों से कॉल आया है, उन नंबरों वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए । मामले में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया, कथा वाचिका की शिकायत मिली है । ऑडियो की जांच की जा रही है । कथा वाचिका को सुरक्षा दे दी गई है ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran