वधु - वर फॉर्म

गौरव ग्राम खिसोरा में गांव के छह स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित होंगी

26 March 2022 Teli samaj 45 views

लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने मुख्यमंत्री से अनावरण के लिये मांगा समय

     धमतरी । छह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वाले गौरव ग्राम खिसोरा में सेनानियों की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन की तैयारी हेतु लक्ष्मीकांता साहू छाया विधायक कुरूद व हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने रायपुर में खनिज निगम आयोग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, नगरी सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव से भेंट किया।

statues of freedom fighters to be installed in Dhamtari Khisora Chhattisgarh - Laxmikanta Hemant Sahu     उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय हेतु आश्वासन देते हुए अप्रैल माह में समय देने की बात कही। हेमंत साहू ने सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक ही गांव में छह सेनानी स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेते हए देश की आजादी हेतु जेल जाकर अपना जीवन अर्पण किया तो वह गांव हमारा गौरव ग्राम खिसोरा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवनाथ पटेल, ताराचंद साहू, अलख राम पटेल, माधोराम पटेल, भूखेलाल पटेल, थानूराम बांसोर हैं जो अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी यादों को संजोने सम्मान देने व नई पीढ़ी को उनके बताए रास्तों पर चलने सेनानी परिवार के सदस्यों समस्त ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जयपुर में प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया है। जिसकी तैयारी पूर्णता की ओर है। हेमंत साहू ने बताया कि हमारा यह खिसोरा गांव देश की आजादी के समय से ही राजनीतिक जागरूकता का गढ़ रहा है, जिसका प्रमाण नगरी व कुरूद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से मेरे दादा ताराचंद साहू विधायक चाची दीपा साहू विधायक रही। बड़े पापा बालगोविंद साहू, मेरी धर्मपत्नी लक्ष्मीकांता साहू को कांग्रेस से विधानसभा का टिकट प्रदान किया गया। इस प्रकार एक ही परिवार के तीन पीढ़ी को अब तक कुल मिलाकर 9 बार विधानसभा की टिकिट हेतु कांग्रेस ने भरोसा दिखाया।

    इसकी तैयारी हेतु प्रमुख रूप से लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद, राजेश साहू जनपद उपाध्यक्ष मगरलोड, सर्वेश बाफना जनपद सभापति, गिरेश साहू सरपंच खिसोरा, किसुन निषाद उपसरपंच, नारायण सिंह पटेल पूर्व सरपंच, भूषण साहू ग्रामीण अध्यक्ष व राहुल साहू सचिव, डेहर लाल साहू केवल निषाद, समस्त पंच साथियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाच्या वतीने धुळे जिल्हयातील दोंडाई येथील घटनेचा निषेध