वधू - वर फॉर्म

तैलियान व मालियान समाज की गैर मे थिरके कदम

26 March 2022 Teli samaj 143 views

      हेमन्त साहू ब्यावर- विभिन्न रंगो की राजस्थानी वेशभूषा से सजे गैर नृत्य करने वाले, उधर चंग की थाप व ढोल नगाडो की थाप पर थिरकते हुए कदम, मन मोहक संगीत पर गैर नृत्य चार चांद बिखर रहा था। ऐसा ही माहौल शीतला सप्तमी की रात को दिखाई दिया। फूलपुरा मालियान पंचायत सेंदड़ा रोड जमालपुरा क्षेत्र में जगमगाती रोशनी में शीतला सप्तमी को गैर नृत्य का आयोजन हुआ। इसी तरह तैलियान चौपड पर साहू तैलियान समाज द्वारा विशाल गैर नृत्य आयोजित हुआ। दोनो गैरो मे राजस्थानी संस्कृति को आत्मसात कर कई लोगो ने पारम्परिक वेशभुषा मे चंग व ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया।

Teliyan Samaj Beawar Rajasthan ger dance      गैर नृत्य करने वाले एक दुसरे से ताल से ताल मिलाते हुए झुमते हुए गैर का आनन्द ले रहे थे। गैर नृत्य शाम करीब 7 बजे शुरु हुआ। जो रात 10 बजे तक अपनी रंगत बिखेरता रहा। साहू समाज समिति के अध्यक्ष बाबुलाल अजमेरा, तेली जाति संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश साह, मारवाडा तेली पंचायत अध्यक्ष माणकचंद साहू, सुगनचंद साहू, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शिव साहू व गेर समिति के पदाधिकारियो ने गैर नृत्य मे अव्वल आए प्रतिभागीयो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार माली समाज के नैनूराम देवड़ा, सत्यनारायण पालडिया, देवेंद्र भाटी, पवन परिहार, अशोक देवडा व गैर संयोजक ने जमालपुरा मे विशाल गैर को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए दिखाई दिए।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri Sant Santaji Maharaj jagnade Punyathii amravati teli samaj