वधू - वर फॉर्म

मां कर्मादेवी की 1006 वीं जयंती अवसर पर भोपाल जिला साहू समाज द्वारा वाहन रैली 27 मार्च को

26 March 2022 Teli samaj 123 views

     भोपाल जिला साहू समाज द्वारा समाज की आराध्य मां कर्मादेवी की 1006 वीं जयंती पर 27 मार्च को वाहन रैली निकाली जाएगी । रैली जिला साहू समाज के 12 दफ्तर जवाहर चौक स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर स्मार्ट सिटी सड़क, नानके पेट्रोल पंप, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, बोर्ड आफिस चौराहा, एमपी नगर, होते हए दशहरा मैदान गोविंदपुरा पहचेंगी । साहू समाज के जिला अध्यक्ष रवींद्र साहू झूमर ने बताया कि रैली मार्ग पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे । यहां फूलों की वर्षा कर रैली का स्वागत किया जाएगा । रैली में शामिल वाहनों पर सामाजिक एकता के संदेश लिखी पट्टिकाएं लगाई जाएंगी । रैली के बाद दशहरा मैदान पर भजन संध्या का आयोजन होगा । इसमें गायक राजेश खड़का इंदौर ग्रप भजन प्रस्तुत करेगा। इसके बाद भंडारा होगा। रैली समेत अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का जिम्मा सुरेंद्र साहू, सविता साहू, राजकिशोर साहू, राजकुमार साहू आदि को सौंपा गया है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज को बदनाम आपमानीत करने का नया षंडयंत्र ? कोल्हू / तेल घाणा की सच्चाई क्या है ? | Teli Samaj