Bride / Groom Form

Jabalpur Sahu Samaj maa karma devi Palkhi Puja Archana

28 March 2022 Teli samaj 83 views

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष होंगे हेलीकॉप्टर से होशंगाबाद रवाना

     जबलपुर। भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त एवँ साहू समाज की आराध्य देवी कर्मा माई की जयंती के अवसर पर पालकी यात्रा निकाली जा रही जिसका शुभारंभ साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक में विराजित भगवान जगन्नाथ स्वामी के समक्ष पूजन अर्चन के साथ हुआ । साहू समाज के द्वारा कर्मा देवी की पालखी यात्रा राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविकिरण साहू कल सोमवार 28 मार्च को हेलीकॉप्टर द्वारा कर्मा देवी की पालखी को डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा होशंगाबाद जायेंगे जहाँ युवा कार्यकारी अध्यक्ष श्री चंदन साहू के साथ समाज के सभी लोग पालकी के साथ स्वर्ण कलश का पूजन कर यात्रा में आगे जायेंगे ।

     राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविकिरण साहू ने बताया मप्र के 32 स्थानों में माँ कर्मा माई की पालकी यात्रा जाएगी और इसका उद्देश्य समाज के लोगो को जोड़ना और कर्मा माई की भगवान के प्रति अटूट भक्ति को बताना है । साहू धर्मशाला के पूजन कार्यक्रम में रविकिरण साहू, साहू समाज ट्रस्ट के चौधरी मुकेश साहू, वात्री साहू समाज के मुखिया मेहते राजेन्द्र साहू, हरीश साहू, नरेंद्र साहू, राजेश साहू पप्पू, रवि मेहते, पस्सीलाल साहू, जयप्रकाश साहू, राकेश सरतारे लाल साहू, उमाशंकर साहू, राजू साहू, कोठिया श्रीकान्त साहू, विशाल साहू उपस्थित थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Matrimony, matrimonial form submit in Marathi