Bride / Groom Form

साहू समाज कर्मचारी संघ अजमेर केकड़ी ने होली स्नेह मिलन समारोह मनाया

28 March 2022 Teli samaj 61 views

     साहू समाज कर्मचारी संघ केकड़ी की द्वितीय वार्षिक बैठक का आयोजन डॉ.विष्णु कुमार साहू की अध्यक्षता में गणेश धाम काजीपुरा रॉड केकड़ी मे किया गया । इसमे समाज के सभी सरकारी कर्मचारी व सेवानिवर्त कर्मचारीयो ने शामिल होकर होली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया । इस बैठक में डॉ साहू की अध्यक्षता में समाज के नवनियुक्त सरकारी विभागीय कर्मचारी एवं वर्तमान सत्र मे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजन करवाना, छात्रावास बनाने हेतु भूमि आँवटन करवाना, विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन, संघ का रजिस्ट्रेशन करवाना, वार्षिक रक्त दान शिविर आयोजित करवाना, माँ कर्मा बाई जयंती के अवसर पर राजकीय जिला अस्पताल में फल वितरण करवाना एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों मे सुधार करवाना आदि प्रस्ताव सर्व सम्मति से लिये गये । बैठक में कन्हैया लाल मंगलुंडिया, शिवराज जेतवाल, राजेंद्र साहू, नवलकिशोर जेतवाल, ओमप्रकाश साहू, अशोक जेतवाल, नंद लाल साहू, महावीर प्रसाद पंडियार,शिवराज सुजेड़िया, चाँद मल राठौर, कजोड़मल बलरेवा, दुर्गा लाल बलरेवा, राजेश जेतवाल, श्याम साहू, धनराज साहू, डाँ. गिरिराज साहू, बजरंग सुजेड़िया, राजकंवर साहू, मैना सुंदरी साहू, प्रियंका साहू, सरोज साहू, रामप्रसाद जेतवाल, महावीर साहू, निखिल साहू, श्याम साहू, सुरेश साहू, मुरारी जेतवाल, सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन संगठन के सचिव राजेंद्र सुजेड़िया ने किया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाची राजकीय ताकद - विदर्भातील तेली समाजाचे राजकीय वर्चस्व | Political Power of Teli Samaj