माँ कर्मा जयंती भारतीय तेली महासभा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा धूमधाम से संपन्न.
31 March 2022 Rajasthan Teli Sahu Samaj 35 views
लखनऊ 28 मार्च 2022 , तेली समाज की आराध्य् माँ कर्मा की 1006 वीं जयंती श्री राम दुलारी साहू मंडप जल निगम रोड़ बालागंज में अखिल भारतीय तेली महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू द्वारा माँ कर्मा के चित्र पर माल्यार्पण करके व तिलक लगाकर कर किया गया।
इस अवसर पर दिलीप साहू ने माँ कर्मा देवी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माँ कर्मा अपनी बाल्यावस्था से ही भगवान श्री कृष्ण की अन्नय भक्त थी माँ कर्मा की भक्ति की चर्चा दूर दूर तक थी , अपने आराध्य् श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए एक रात अपने घर से बिना किसी को बतायें एक छोटी सी पोटली में चावल लेकर निकल पड़ी और पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंच गई। लेकिन मन्दिर के पन्डो ने फटेहाल माँ कर्मा को मन्दिर के अंदर जाने नहीं दिया और सीढिय़ों से ढकेल दिया । माँ कर्मा बेहोश हो गई उन्हें जब होश आया तो देखा भगवान श्री कृष्ण बाल्यरुप में उनके पास खड़े हैं , माँ कर्मा ने अपनी पोटली खोलकर चावल निकाला और हाथों से अपने आराध्य् श्री कृष्ण को चावल खिलाया । तभी से जगन्नाथ मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया जाता है और कहावत प्रसिद्ध हैं कि " माँ कर्मा का भात जगत पसारे हाथ " । हम सभी लोगों को माँ कर्मा की सेवा भक्ति और त्याग से शिक्षा लेनी चाहिए और अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते जाना चाहिए ।
इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रुप से महेश साहू 'दद्दू', राजीव कुमार गुप्ता , विंदेश्वरी साहू, दिनेश कुमार साहू , सुधा साहू, विमला साहू, सुरेश साहू, मुकेश कुमार साहू , जानकी प्रसाद साहू , कार्तिक साहू, रोहित साहू, मौसम यादव, राम बेटा गौतम आदि समाज सेवी उपस्थित थे ।
शेयर करा:
📺 संबंधित व्हिडिओ:
▶️
Click to load video
तेली समाज को बदनाम आपमानीत करने का नया षंडयंत्र ? कोल्हू / तेल घाणा की सच्चाई क्या है ? | Teli Samaj