दूनी, गांधी ग्राम मार्ग स्थित सत्यनारायण भगवान मंदिर परिसर में साहू समाज की ओर से सोमवार को मां कर्मा जयंती समारोह धूमधाम से मना नवीन तहसील स्तरीय महिला कार्यकारिणी का गठन किया । समारोह को सम्बोधित कर समाज के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण साहू ने कहा शिक्षा से ही समाज को संगठीत एवं मजबूत किया जा सकता है ।
जिलाध्यक्ष विनोद साहू ने महिलाएं-युवतियां आगे आकर सामाजिक कार्यों से जुड़ संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करें । समारोह को तहसील अध्यक्ष ताराचंद साहू सहित महावीर साहू एवं अरविंद साहू ने भी सम्बोधित किया । समाज के विष्णु साहू ने बताया की आयोजित महोत्सव की शुरुआत अतिथियों ने मां कर्मा की तस्वीर पर दीप प्रवज्जलित एवं पूजा-अर्चना कर की। समाज के महिला-पुरुष पदाधिकारियों ने चर्चाकर बालक-बालिकाओं को शिक्षा से जोडने, व्याप्त कुरीतियों का त्याग करने सहित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए । इसके बाद अतिथियों की मौजूदगी में नवीन तहसील स्तरीय महिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ महिला अध्यक्ष नंद कंवर, उपाध्यक्ष गुड्डी देवी, युवा महिला अध्यक्ष गंगा देवी, उपाध्यक्ष मिताली साहू को चुना गया। इसके बाद नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारियों का समाज की महिलाओं ने माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया । इस मौके पर दुर्गालाल साहू, धर्मचंद साहू, रमेश साहू, राजू साहू, संजय साहू, गणेश साह, रतन साहू सहित समाज के महिला - पुरुष एवं युवा भी मौजूद थे ।
शेयर करा:
📺 संबंधित व्हिडिओ:
▶️
Click to load video
lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994