वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की लातेहार मे बैठक

04 April 2022 Teli samaj 113 views

अधिकारों के लिए आगे आयें समाज के लोग : सुनील

     लातेहार -  राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन लातेहार की बैठक होटल राज परिसर में जिलाध्यक्ष राम प्यारे साहू की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला संगठन महामंत्री कृष्णा प्रसाद ने किया. बतौर मुख्य अतिथि महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश महामंत्री राजू रंजन प्रसाद, जोखन प्रसाद व आदित्य प्रसाद उपस्थित थे. प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि तेली समाज को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि देश व समाज के निर्माण में तेली समाज की भूमिका अहम है. उन्होंने कहा कि तेली समाज की बेटी यामिनी साहू का अपमान संपूर्ण तेली समाज का अपमान है. उन्होंने समुदाय विशेष के लोग अपनी मनुवादी सोच से बाहर निकलने की बात कही. प्रदेश महामंत्री ने कहा कि राजनीतिक चेतना के अभाव में तेली समाज आज उपेक्षित व शोषित बन गया है. उन्होंने कहा कि समाज में एकजुटता लाना जरूरी है. जिलाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि तेली समाज के सदस्यों को चुनाव के समय वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने तेली समाज के लोगों को एक सजग व जागरूक वोटर बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर तेली समाज के सदस्य अपने आत्मसम्मान की रक्षा कर पायेंगे. बैठक में महेश प्रसाद, शिव नारायण साहू, नागेंद्र प्रसाद, सुभाष प्रसाद, अर्जुन साहू, बालो साहू, मनोज साहू, सतीश कुमार, आशीष प्रसाद, ललन प्रसाद, जगतपाल साहू, ओम प्रकाश साहू, कामेश्वर प्रसाद, जलेंद्र साव आदि उपस्थित थे.

rashtriya Teli Sahu mahasangathan meeting in Latehar

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh