Bride / Groom Form

पलामू जिला राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक हुई समाज में राजनीतिक चेतना लाने की जरूरतः सुनील साहू

04 April 2022 Teli samaj 84 views

      पलामू -  राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के पलामू जिला ईकाई की बैठक मिलन मैरिज हाल में हुई. बैठक की अध्यक्षता महासंगठन के जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने किया. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, दुर्गा प्रसाद, रामप्रसाद तथा प्रदेश संगठन मंत्री सुमन गुप्ता ने भाग लिया. प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि समाज के लोगों में जब तक राजनीतिक चेतना जागृत नहीं होगी तब तक उन्हें उनका वास्तविक हक व अधिकार नहीं मिलेगा. अभी तक सभी राजनीतिक दल के लोग समाज के लोगों का सहयोग लेते रहे हैं. लेकिन तेली साहू समाज के लोगों को उनके हक और अधिकार से वंचित रखा जाता है. उन्होंने समाज के लोगों को पुरी चट्टानी एकता के साथ रहने की अपील की. प्रदेश संगठन मंत्री सुमन गुप्ता ने कहा कि ओबीसी पिछड़े जातियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. हर तेली जाति को अपने जाति पर गर्व होना चाहिए कि जिस जाति में भामाशाह जैसे दानवीर उस जाति के हम सब वंशज हैं. लेकिन आज भामाशाह के वंशजों की उपेक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त और मजबूत करने की आवश्यकता है. क्योंकि कमजोर को कोई नहीं पूछता है. सभी जगह ताकतवर लोगों को ही सम्मान व उनका हक-अधिकार मिलता है. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांव स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक समिति का निर्माण अति आवश्यक है. सुमन गुप्ता ने समाज की महिलाओं से भी संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता के साथ काम करने की अपील की. बैठक में जिला स्तर पर कमेटी का विस्तार करने के बाद प्रखंड स्तर पर कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में रविशंकर प्रसाद, लक्ष्मण साहू, रवींद्र प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, राम प्रसाद साहू, महेंद्र गुप्ता, राजेश प्रसाद, मनोज प्रसाद, संतोष गुप्ता, राम देवी, सुनील प्रसाद, प्रेम साहू,धनंजय प्रसाद, विपिन कुमार, वंश कुमार, अंकित कुमार, राजेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, राजकुमार साहब, रामजी साहू, रामचंद्र सिंह स्नेही, शत्रुघन गुप्ता, प्रेम साहू सहित कई लोग मौजूद थे.

Palamu District rashtriya Teli Sahu mahasangathan meeting

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

हेमू तेली विक्रमादित्य आखिरी हिंदु राजा - Last Hindu King Hemu Vikramaditya (Teli)| Mughals vs Hemu