वधु - वर फॉर्म

हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय छोटी सादड़ी में कृष्ण भक्त कर्मा बाई की जयंती मनाई

04 April 2022 Teli samaj 85 views

   छोटी सादड़ी हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कर्मा बाई की जयंती का आयोजन किया गया । प्राचार्य डॉ दीपक मंडेला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत श्री राजेश जी त्रिपाठी चारभुजा मंदिर छोटी सादड़ी अध्यक्षता एकेडमिक डायरेक्टर श्री जगन्नाथ सोलंकी विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश जी  धामनोदिया एसीबीओ, केलाश इन्दौरा महामंत्री साहू समाज, राजेश मगरोरा एडवोकेट पार्षद नगर पालिका, चेतन साहू पार्षद नगर पालिका छोटीसादड़ी, राजमल राठोर शिक्षक, अरविंद धमनोदिया समाजसेवी, छगन साहू समाजसेवी,द्वारा मां सरस्वती एवं कर्मा बाई की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

    मुख्य अतिथि उद्बोधन में त्रिपाठी जी ने कहा कि भक्ति करना हो तो कर्मा बाई जैसी होनी चाहिए उसे ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है कर्मा बाई ने श्री कृष्ण भक्ति कर श्री कृष्ण को प्राप्त कर लिया था । भक्ति में शक्ति होती है यह करमा बाई ने बता दिया।  भक्त और भगवान के बीच में एक संबंध होता है जिससे मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है ।

Harish Anjana College Chhoti Sadri Celebrated the birth anniversary of Karma Bai     अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सोलंकी ने कहा कि आराध्य मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है । वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया । गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया । अपनी भक्ति से साक्षात् श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई । इस अवसर  मां कर्मा देवी जयंती की हार्दिक  बधाई शुभकामनाएं दी । प्राचार्य डॉ दीपक मंडेला ने कहा कि परिस्थितियां विपरीत होने पर भी कार्य के प्रति निष्ठा लग्न एवं सत्य मार्ग दृढ़ संकल्प होने पर दुष्कर कार्य सहजता पूर्वक किया जा सकता है । कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्रा भावना हरिजन ज्योति जाटव कविता माली,मुस्कान बानो महाविद्यालय के व्याख्याता भगवान लाल कामड़ इमरान मोहम्मद,विमल रावत ने श्रीकृष्ण भक्ति के गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये ।

     इस अवसर पर महाविद्यालय संकाय सदस्य राहुल जोशी, इमरान मोहम्मद, अजय कुमार यादव, मनीष बैरागी, भगवान लाल कामड़, गोविंद रजक, सहायक कर्मचारी नितेश आदि उपस्थित थे ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala