वधू - वर फॉर्म

वेद वाचक सम्माननीया यामिनी साहू का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा तेली समाज : सुनील साहू

04 April 2022 Rathod Teli Sahu Samaj 142 views

     रांची : 30 मार्च को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन रांची जिला की बैठक प्रदेश कार्यालय अरगोड़ा में सम्पन्न हुई । प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष कुमार साहू ने अध्यक्षता और जिला महामंत्री हिरालाल साहू ने संचालन किया । बैठक में माता कर्मा को नमन और दानवीर भामाशाह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । मौके पर मुख्य रुप से महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने बैठक को सम्बोधित किया । इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सनातन धर्म के प्रति पूरी तरह से आस्थावान तेली समाज की बेटी वेद वाचक सम्माननीया यामिनी साह का अपमान सम्पूर्ण तेली समाज का अपमान है। ऐसी हरकतों को तेली समाज कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा । एक जाति विशेष के लोग अपनी मनुवादी सोच से बाहर निकले अन्यथा सनातन और भी कमजोर होगा और इसके दुष्परिणाम से कोई नहीं बचेगा । प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि राजनीतिक चेतना के अभाव में तेली समाज उपेक्षित और शोषित समाज बनकर रह गया है । हमें एकजट और जागरुक होना ही होगा अन्यथा हमलोग राजनीतिक शोषण से मुक्त नहीं हो सकेंगे । प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष कुमार साहू ने कहा कि तेली समाज को बंधुआ वोटर नहीं बल्कि जागरुक वोटर बनना होगा अन्यथा तेली समाज अपने आत्मसम्मान की रक्षा नहीं कर पायेगा और भागीदारी से भी वंचित रह जाएगा। इसीलिए पहले जाति फिर पार्टी के सिद्धांत को अपनाना ही पड़ेगा । बैठक में उपस्थित पवन साहू, कपिल साहू, रघुबीर प्रसाद साहू, कुंज बिहारी साहू, अमर राम साहू, संजय साहू, राजकुमार साहू, परमानंद साहू, मनोहर साहू ने भी अपने अपने विचार रखें ।

Teli Samaj will not tolerate insult of Yamini Sahu

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

kokanastha Teli Samaj Teli Ghana