वधु - वर फॉर्म

चंदौली साहू समाज होली मिलन समारोह

04 April 2022 Teli samaj 40 views

जागरूकता से ही समाज में आ रहा है परिवर्तन - संतोष गुप्ता

    चकिया, चंदौली - मंगलवार की शाम 6 बजे से स्थानीय नगर स्थित मां दुर्गा माता मंदिर परिसर में साहू समाज द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की दी शुभकामनाएं ?। वहीं शहीद जवान धर्मदेव गुप्ता को याद करते हुए उनके माता पिता को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वाराणसी से आए कलाकारों ने बरसाने व मसाने की होली की प्रस्तुति किए। जिसे देख भाव विभोर हुए लोग। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी व शहीद जवान धर्म देव गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रतापगढ़ व वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष गुप्ता ने कहा कि होली सामाजिक सौहार्द समरसता व एकता का प्रतीक पर्व है।

Chandauli Sahu Teli Samaj Holi Milan Samaroh      इस पर्व पर आपसी गिले शिकवे दूर कर आत्मीयता की भावना से भयमुक्त होकर लोग एक दूसरे से मिलते जुलते हैं। वहीं विहार प्रांत के केमूर जिले के जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गुप्ता ने कहा कि समाज के लोग अपनी बेटियों को शिक्षित करें। बेटियां आगे चलकर दो दो कुलों को सवारती हैं। वहीं समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहू समाज के जिलाध्यक्ष हरि नारायण साहू ने कहा कि आज समाज की दशा और दिशा में उचित बदलाव तभी आएगा जब समाज के लोग शिक्षित होंगे। इसके साथ ही से आए कलाकारों ने बरसाने की होली, मसाने की होली के साथ साथ कृष्ण राधा, शिव पार्वती के झांकी प्रस्तुत किए। जिसे देख लोग भावविभोर हो गए। इस दौरान साहू चौपाल के अनिल गुप्ता, अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रधान अरविंद गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण गुप्ता, प्रधान सुशीला गुप्ता, प्रदीप वस्त्रालय के मनोज गुप्ता, आशु गुप्ता, रमेश गुप्ता, सियाराम गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, शिक्षक शैलेष गुप्ता, अजय गुप्ता सुजीत गुप्ता, सहित साहू समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहें। संचालन सत्यप्रकाश व दिव्या गुप्ता ने किया ।

 

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri sant Santaji Jagnade Maharaj Jayanti Deori, Gondia