वधू - वर फॉर्म

तेली साहू महासंगठन मध्य प्रदेश के द्वारा माँ कर्मा जी की 101 फिट मूति ध्वज पताका स्थापित करने का निश्चय

04 April 2022 Teli samaj 136 views

      नरवरगढ़ । राष्‍ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्य प्रदेश के द्वारा माँ कर्मा जयंती के पूर्व रोल बाजे के साथ तेल कटोरा तालाब नरवरग? के लिए एक विशाल रैली निकाली गई यहा रैली में पूरे प्रदेश एवं अन्य राज्य से आये हुए अथितियों के साथ तेल कटोरा तालाब पहुँच कर पुजा अर्चना की गई तद्पश्चात यहा से मिट्टी एवं जल लिया गया इस मिट्टी एवं जल से पालकी का निर्माण किया जायेगा, तत्पश्चात यहा पालकी पूरे प्रदेश में साहू समाज की एकता एवं अखण्डता के लिए पालकी जन चेतना रैली हेलीकॉप्टर यात्रा एवं कर्मा रथ यात्रा के माध्यम से संपूर्ण मध्यप्रदेश के हर जिले में भ्रमण किया जाएगा, उसके बाद नरवर गढ़ में एक मीटिंग का भी आयोजन किया गया जिस में यहा भी निर्णय लिया गया कि नवर गढ में कर्मा मंदिर बनाया जायेगा,और नरवर गढ़ की भूमि पे तीन दिवसीय मेला के साथसाथ माँ कर्मा जी का ध्वज का पताका 101 फीट लंबी एवं अष्टधातु की मूर्ति स्थापित करने का निश्चय किया गया है साथ ही साथ कर्मा मेला राशय स्तर का आयोजन करने के लिए भी निर्णय लिया गया, प्रदेश स्तर में प्रत्येक जिले में कर्मा प्रचारक समाजको विचार देने के लिए भ्रमण करेंगे, जो घर-घर । जाकर माँ कर्मा माता जी की जीवनी से जुड़े हुए सारे तथ्य समाज के बीच में लाएंगे, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान रवि करण साहू जी के अलावा मध्यप्रदेश के अनेको जिलों से वहा के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे, साथ ही साथ आस पास के जिले शिवपुरी, दतिया, भिंड,मुरैना ,ग्वालियर गुना, राजगढ़ ,ब्यावरा, इंदौर ,उज्जैन शाजापुर ,देवास, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, और बालाघाट के सामाजिक बंधू गण माताओं बहनों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

teli Sahu MAHASangathan Madhya Pradesh Decision to install maa Karma 101 feet statue flag

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History