Bride / Groom Form

इंदौर साहू समाज ने हर्षोल्लाससे मनाई भक्त शिरोमणि मां कर्मा  देवी की 1006 वी जयंती

09 April 2022 Rathod Teli Sahu Samaj 74 views

     इंदौर । साहू वैश्य बाथली समाज सिलावट पूरा द्वारा सिलावट पूरा साहू समाज धर्मशाला से कैला माता मंदिर राजमोहल्ला चौराहा, मालगंज होते हुए वापस सिलावट पूरा तक मां कर्मा देवी जयंती पर एक विशाल प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में साहू समाज के महिला पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया.

     कलश यात्रा घोड़ा बग्गी एवं बैंड बाजे के साथ निकाली गई जिसमें कई बच्चों ने राधा कृष्ण एवं अन्य भगवान का रूप धारण किया हुआ था कलश यात्रा का समाज के कई लोगों ने मंच लगाकर रास्ते में जगहजगह स्वागत किया जो कि क्षेत्रीय लोगों एवं राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र रही उसके बाद शाम 4:30 बजे साहू समाज सिलावट पूरा पर मां कर्मा देवी को माल्यार्पण कर भोग लगाया गया उसके बाद साहू समाज धर्मशाला स्थित मां कर्मा देवी के मंदिर पर भी भोग लगाया गया उसके बाद कमला नेहरू धर्मशाला स्थित मां कर्मा देवी के मंदिर पर भी भोग लगाया गया उसके बाद समाज के कई वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया गया ।

Indore Sahu Samaj celebrity Bhakta Mata Karma Devi Jayanti     इस मौके पर साहू समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी जेपी साहू उपस्थित रहे वहीं क्षेत्रीय पार्षद राजेश शुक्ला एवं क्षेत्र क्रमांक एक के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता भी मौजूद थे इन सभी का भी सम्मान किया गया इसी मौके पर साहू समाज के स्वर्गीय अनोखी लाल पहलवान के नाम से एक गार्डन या पार्क का नाम करण करने की समाज के लोगों ने विधायक सुदर्शन गुप्ता से मांग की अनोखी लाल पहलवान ने इंदौर में पहली बार नर्मदा का जल लाने के लिए एक पैर पर खड़े होकर कई दिनों तक अनशन किया था जिसका उन्होंने आश्वासन दिया उसके बाद शाम 5:00 बजे भोजन प्रसादी वितरण की गई जिसमें हजारों समाज बंधुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम के इस मौके पर साहू समाज अध्यक्ष श्रीमती ललिता दिलीप साहू समाजसेवी अशोक जानकीलाल साहू राष्ट्रीय पदाधिकारी जेपी साहू भूतपूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता क्षेत्रीय पार्षद राजेश शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक चंद साहू, लाला राम साहू, राधेश्याम साहू बेचैन ,मिश्री लाल साहू, कैलाश चंद्र साहू बिजाले ,हरी प्रसाद साहू, राजेश साहू, मनोज साहू, मांगीलाल साहू ,गोपाल साहू, जगदीश साहू,रामचंद्र साहू, जमुना लाल साहू एवं महिला शक्ति श्वेता साहू, सोनू साहू, अर्चना साहू,सुनीता साहू, मालती साहू ,लीला साहू, कुसुम साहू, निशा साहू ,संगीता साहू आदि महिला पुरुष समाज बंधु उपस्थित थे सभी समाज बंधुओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई उक्त जानकारी सिलावट पुरा साहू समाज अध्यक्ष श्रीमती ललिता दिलीप साहू ने दी ।

Sahu Samaj Indore celebrity Bhakta Mata Karma Devi Jayanti

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur mahila Pratigya