वधू - वर फॉर्म

सभी सामाजिक बंधुओं को एक सूत्र में बांधना है : राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू समाज

09 April 2022 Rajasthan Teli Sahu Samaj 139 views

      सुखतवा में साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारीलाल गुप्ता एवं राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष चन्दन साहू का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान साहू समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजनिति प्रकोष्ठ अशोक साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया छिंदवाड़ा से एक सामाजिक विवाह सम्मेलन से वापसी में अल्प समय के लिए अशोक साहू के निवास पर रुके। साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारीलाल गुप्ता ने बताया की देश के सभी बंधुओं को एक सूत्र में बांधना है एवं साहू समाज के गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं एवं राजनीति में भी साहू समाज की सहभागिता उपलब्ध हों इस कारण से भी हम सभी इस प्रकार के कार्यक्रम कर रहे हैं मां कर्मा जी का मंदिर भी मध्यप्रदेश में बनाने के लिए भी हमारे सामाजिक बन्ध प्रयास कर रहे है एवं देश में पहली बार मध्य प्रदेश में हेलिकॉप्टर से शोभा यात्रा निकाली जा रही है यह हमारे लिए गर्व की बात है। साहू समाज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजनिति प्रकोष्ठ अशोक साहू ने बताया की 19 मार्च 2023 जम्बूरी मैदान भोपाल में 10 लाख साहू समाज की संख्या के साथ पहुंचेंगे इसमें सभी दलों के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे । स्वागत करने बाले साहू समाज के बन्धु ओमप्रकाश साहू, अजय साहू, संजय साहू, दिनेश साहू, अभिनव साहू, प्रांशु साहू, मयंक साहू, राजकुमार साहू, सचिन साहू, प्रशांत नायक, गणेश साहू, उमेश साहू, संतोष साहू, केवलराम साहू मोहन साहू, अभिषेक साहू, कपिल साहू, आदर्श साहू, मनोज साहू एवं साहू समाज के सभी वरिष्ठ एवं युवा बंधुओं ने भव्य स्वागत किया।

Unity of Sahu Samaj - rashtriya Adhyaksh Sahu Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

हेमू तेली विक्रमादित्य आखिरी हिंदु राजा - Last Hindu King Hemu Vikramaditya (Teli)| Mughals vs Hemu