Bride / Groom Form

साहू समाज हटा द्वारा मां कर्मा देवी जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

09 April 2022 Teli samaj 79 views

     हटा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में इस वर्ष साहू समाज की आराध्य भक्त प्रवर मां कर्मा देवी जयंती समारोह पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में नगर हटा में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंगलवार को आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू द्वारा तेल कटोरा तालाब नरवर जिला शिवपुरी से मां कर्मा देवी पालकी व स्वर्ण कलश के साथ हेलीकॉप्टर से करीब 4 बजे पहुंचे। जिनकी हेलीपेड पर आगवानी की गई। इसके बाद मैरिज गार्डन अंधियारा बगीचा से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें सबसे पहले महाराष्ट्र से आई बैंड पार्टी ने सबका मन मोह लिया। बैंड पार्टी में मराठी भेषभूषा में महिलाओं ने ढोल बजाए। इसके बाद डीजे की धून पर बच्चे उत्साहपूर्वक नृत्य मे लीन रहे। महिलाओं और केसरिया पगड़ी, सफेद कुर्ती में हाथों में डांडिया लिए बालिकाओं की टोली शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा देव श्री कौशलाधीश जी सरकार के विमान, स्वर्ण कलश, मां कर्मा देवी पालकी के साथ खचना नाका. सोसायटी मार्ग, मंदिर मस्जिद चौराहा, राय चौराहा, नायक तिगड्डा, साहू समाज मंदिर से प्यासी मोहल्ला, बड़ा बाजार, अंधियारा बगीचा मार्ग होते हुए पुनः मैरिज गार्डन पहुंची। हेलीकॉप्टर से शोभायात्रा में लगातार पुष्प वर्षा की जाती रही, जो लोगों कर कौतूहल का केंद्र रहा ।

Hatta Sahu Samaj maa Karma Devi Jayanti

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli ghana kohlu