वधु - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन शहपुरा मां कर्मा जयंती उत्‍सव

09 April 2022 Rajasthan Teli Sahu Samaj 11 views

हेलीकॉप्टर से मां कर्मा की पालकी व मां नर्मदा कलश लेकर शहपुरा पहुंचे राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू

जिलाध्यक्ष सहित समाज के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

     शहपुरा । राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू गुरुवार को मां नर्मदा कलश व मां का देवी की पालकी को लेकर हेलीकॉप्टर से शहपुरा पहुंचे। हेलीपेड पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साह का राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू, टेकेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष पंकज साहू, बद्री साहू, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहसहित समाजसेवियों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात रेस्ट हाउससे नगर में मां नर्मदा कलश एवं मा कर्मा देवी की पालकी का बैंड-बाजे के साथ पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। जहां नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। नगर भ्रमण के पश्चात वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू सहित अन्य अतिथियों का समाज के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू ने मां कर्मा को नमन करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू द्वारा प्रदेश भरमभ्रमण करते हुए पालकी यात्रा को सराहना की। मेंहदवानी ब्लॉक अध्यक्ष धनीराम साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहू समाज का आराध्य मा कर्मा और भगवान जगन्नाथ की कथा का वर्णन किया।

rashtriya teli Samaj Maha Sangathan maa Karma Jayanti Utsav      महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने कहा कि आज हमारा शहपुरानगर धन्य हो गया। हमारे प्रदेशाध्यक्ष जी को मां नर्मदा कलश यात्रा व मां कर्मा देवी पालकी यात्रा के माध्यम से समाज को एकजुट करने के लिए बहुतबहुत धन्यवाद। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक भूपेन्द्र सिंहमरावी ने साहू समाज के लिए हरदम सहयोग करने की बात भी कहीं । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू ने कहा कि हमारे साहूसमाज को सम्मान और पहचान दिलानेवसमाज को एकजुट करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है । जो पूरे मध्यप्रदेश का भमण हेलीकॉप्टर के माध्यम से कर रही है । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू, जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू, प्रदेश पदाधिकारी बदी साह, मीडिया प्रभारी भीमशंकर साह, जिला उपाध्यक्ष पंकज साहू शेरू, जिला महामंत्री एडवोकेट निर्मल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष शहपुरा बिहारी लाल साह, ब्लॉक अध्यक्ष मेंहदवानी धनीराम साहू, शहपुरा नगर अध्यक्ष मनोज साहू, दामोदर साहू, मधुसूदन साहू, विजय साहू करौंदी, टेकचन्द साह, तीरथसाहू सहित जिले भर से तेली साहू समाज के सामाजिक बंधु व मातृशक्ति मौजूद रहे।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

dussehra milan samaroh and Garba Mahotsav Sahu