वधू - वर फॉर्म

दरभंगा जिला तैलिक साहु समाज भामाशाह जयंती संपन्‍न

24 April 2022 Teli samaj 123 views

     दिनांक 24/04/2022 रविवार को दरभंगा जिला तैलिक साहु समाज के द्वारा तारालाही में भामाशाह चौक पर स्थापित भामाशाह मंदिर प्रांगण में भामाशाह जयंती मनाया गया। जिसके अध्यक्षता तैलिक साहू समाज के जिला अध्यक्ष श्री रामबाबू साह ने किया।

  Darbhanga District Tailik Sahu Samaj Bhamashah Jayanti     इस अवसर पर हायाघाट विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ,साहु साहु समाज के पुर्व अध्यक्ष डा प्रोफेसर बिनोद साहु समाज नगर अध्यक्ष मनोज साह, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती धर्मशीला गुप्ता, डॉ. कन्हैया प्रसाद, भाजपा दरभंगा जिला युवा मोर्चा महामंत्री श्री संगीत साहू, जदयू दरभंगा महासचिव सुनील महासेठ, तारालाही पंचायत समिति सदस्य संजीव गुप्ता, शशि साह, आशुतोष गुप्ता के साथ साथ समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए तथा सबो ने मिलकर अपने समाज को आगे बढ़ाने हेतु दृढसंकल्पित हुए । वही जिलाध्यक्ष रामबाबू साह ने कहा कि तैलिक साहू समाज से दहेज जैसे कुरीतियों तथा समाज के सबसे बड़े अभिशाप को जड़ से उखाड़ कर फेकने हेतु समाज के सभी वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्तियों को आगे आने के लिए आह्वान किये। कार्यक्रम का संचालन लालबाबू साह ने किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

झारखंड तेली समाज इतिहास और अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग – Teli Caste in Jharkhand