वधु - वर फॉर्म

भामाशाह दानवीर ही नहीं, शूरवीर भी थेः उपेंद्र

27 April 2022 Teli samaj 67 views

    पटना - प्रदेश जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में रविवार को दानवीर भामाशाह की जयंती आयोजित की गयी। मौके पर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भामाशाह का योगदान हमेशा याद रखा जायगा। भामाशाह ने महाराणा प्रताप को मुश्किल की घड़ी में अपनी संपत्ति दान कर दी थी ताकि मातृभूमि की लाज बचाई जा सके। भामाशाह ने जो महादान किया वो हमसब के लिए अनुकरणीय है।

bhamashah jayanti by Janata Dal United     जदयू नेता ने कहा कि वैश्य समाज को भामाशाह से सीख लेनी चाहिए। आमतौर पर वैश्य समाज अपने आपको कमजोर समझता है लेकिन इस समाज में भामाशाह जैसे दानवीर और शूरवीर हुए, जो सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा हासिल होता है तो बड़े पैमाने पर उद्योग-धंधों की स्थापना होगी और इससे व्यवसायी वर्गों को काफी फायदा होगा। पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि कुछ लोग इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने में लगे रहते है लेकिन दानवीर भामाशाह शूरवीर भी थे जिनसे हमारे समाज को एक बड़ी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विधायक विजय सिंह निषाद, विधान पार्षद ललन सर्राफ, संजय कुमार सिह (गांधी जी), राधाचरण सेठ और रेखा कुमारी, पूर्व विधायक मंजू कुमारी, वाल्मीकि सिंह व श्याम बिहारी प्रसाद, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नोपानी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नवीन आर्य चन्द्रवंशी, प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रदेश सचिव वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार साहु सहित अन्य नेता मौजूद थे।

भामाशाहसभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत

     जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि दानवीर भामाशाह सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सीएम ने प्रत्येक खेत में सिंचाई का साधन मुहैया कराने की बात की थी। इस दिशा में काम चल रहा है। 2025 तक बिहार के हर खेत को सिंचाई का साधन उपलब्ध हो जाएगा। दक्षिण बिहार के जिलों में गंगा का पानी उपलब्ध कराने की योजना पर काम चल रहा है।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Ekta Rally MahaSammelan