राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्यप्रदेश आयोजित माँ कर्मा महोत्सव पखवाड़ा
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव पखवाड़ा पूरे ११ दिनों तक चला, जिसमे मा कर्मा की भक्तों की प्रचंड भीड़ दिखी सभी सामाजिक वरीष्ठ पदाधिकारी माताएं बहनें बच्चे बूढ़े नौजवान सभी ने तन मन धन से समर्पण की भावना दिखाई। कर्मा महोत्सव पखवाड़ा का कार्यक्रम १७ जिले में ३३ स्थानों पर हुआ । जिसमे तकरीबन ५,००,००० लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, सोशल मीडिया और पत्रकारिता के माध्यम से इस कार्यक्रम को तकरीबन ३०,००,००० लोगों ने देखा, जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माता कर्मा की पालकी, नर्मदा मैया के के स्वर्ण कलश का हेलिकॉप्टर से प्रदेशभर में परिभ्रमण कराई गई। परिभ्रमण के समय पूरे मध्यप्रदेश मे तेली साहू ही नहीं तमाम हिंदू समाज के माता कर्मा के भक्तों ने माँ कर्मा की पूजन अर्चना की स्वर्ण कलश के दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किए।
आयोजन समिति ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सहयोगी रहे शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। आयोजन समिति ने उन सभी विशेष व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया है। जिनकी गरिमामय उपस्थिति, जिनका तन मन और धन इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा, उन्हें विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है । सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रम में प्रत्येक जगह राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के समस्त पदाधिकारी तन मन और धन से समर्पित रहे। समाज के वरिष्ठों एवं गणमान्य समाजसेवियों ने अपने उद्बोधनों में समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया, और यह संकल्प लिया की हम अपनी एकता की मिशाल कायम रखेंगे।
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्यप्रदेश इकाई द्वारा आयोजित प्रदेश अध्यक्ष रवि करन साहू जी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहु मुरारी गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद साहू, राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष किशोर साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भागीरथ साहू, राष्ट्रीय महामंत्री रामचन्द्र साहू, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अपर महामंत्री रत्नमाला पिसे, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संध्या साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम साहू, राष्ट्रीय समन्वयक किशोर लहरपुरे, राष्ट्रीय युवा महामंत्री(संगठन) जे पी साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गुलाबचंद गोल्हानी, प्रदेश महामंत्री भोलानाथ शाह, प्रदेश महामंत्री( संगठन) संतोष राठौर, प्रदेश सलाहकार संजय साहू, प्रदेश संगठन मंत्री बद्री साहू, टिकेश्वर साहू, प्रदेश मंत्री रमाशंकर साहू, राज साहू, शुभम साहू , प्रदेश संरक्षक किशोर समरीते तथा समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सुदर्शन गोल्हानी, दर्गेश साह, हरिशंकर साह, पुरुषोत्तम साहू, बाल्मिक साहू, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष समस्त संगठनों के पदाधिकारी माताएं एवं बहने, वरिष्ठ सभी हजारों कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
