वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन बांका की बैठक सम्पन्न 2530 लोगों ने ली सदस्यता

27 April 2022 Sahu Teli Samaj 107 views

     राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के कार्यसमिति की बैठक बांका शहर अंतर्गत सर्किट हाउस के बगल शनि मंदिर के प्रांगण में महासंगठन के जिला अध्यक्ष विनय कुमार कापरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक में जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड पदाधिकारियों ने भाग लिया, साथ ही महासंगठन के विस्तार हेतु सदस्य बनाने का शुभारंभ किया गया । साथ ही संगठन का विस्तार प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक करने का निर्णय लिया गया महासंगठन की मजबूती को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और बांका जिला के विजयी हुए प्रतिनिधियों का सम्मान वार्ड प्रतिनिधि पंचायत प्रतिनिधि एवं जिला प्रतिनिधि को जोड़ने का एवं उनके आवास पर जाकर राष्ट्रीय तेली साह महासंगठन की ओर से बांका जिला के तमाम प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।

     इस कार्यक्रम में प्रदेश आईटी सेल के महामंत्री सौरभ शेखर एवं बांका जिला प्रभारी राजाराम साहू, जिला उपाध्यक्ष शालीग्राम मंडल, सुरेश प्रसाद साहू, नरेश रोशन, जिला संगठन मंत्री योगेश कुमार, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत साहू, प्रखंड अध्यक्ष सिंटू साहू, मनोज साहू एवं महामंत्री मुरारी साहू, युवा नेता मिथुन कुमार, किशन साहू समेत अन्य लोगों ने भाग लिया साथ ही 2530 लोगों ने संस्था की सदस्यता भी ग्रहण किया।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava