वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

27 April 2022 Sahu Teli Samaj 139 views

बाबासाहेब ने संवैधानिक अधिकार दिए : सुनील साहू

    रांची राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड के प्रदेश कार्यालय रांची में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीनाथ साहू,प्रदेश उपाध्यक्षसंजीव कुमार साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष कुमार साहू एवं कुंज बिहारी साहू, जिला अध्यक्ष संजय कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार साहू, ओम प्रकाश साहू, संतोष साहू, धीरज कुमार साहू आदि उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने आत्म सम्मान और अधिकारों से वंचित एससी एसटी और ओबीसी को संवैधानिक अधिकार दिए। प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश साह ने कहा कि बाबा साहेब के अथक प्रयास से ही आम जनता को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Wardha teli Samaj gunvant vidyarthi satkar