वधू - वर फॉर्म

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की मदद करेंगे साहू समाज की महिलाएं

27 April 2022 Teli samaj 147 views

    कोरोना की दूसरी लहर ने हमारे कई परिजनों को हमसे छीन लिया। इस दौरान कई बच्चे अनाथ हो गए। शासन तो ऐसे अनाथो की मदद कर ही रहा है, इसी दिशा में अब साहू समाज की महिलाएं भी आगे आई हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय तेली समाज संगठन संस्कार कर्मा समीति महिला मंडल की कार्यकारिणी शपथ ग्रहण के दौरान महिलाओं ने यह संकल्प लिया ।

    इस मौके पर प्रदेश महिला अध्यक्ष कल्पना बात्री व महिला जिला अध्यक्ष ज्योति साहू ने डॉ भानु साहू को अध्यक्ष व शिव साहू को मंडल अध्यक्ष नीता साहू को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ भानु साहू ने कहा कि जल्दी ही समिति महिलाओं के रोजगार व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेगा इसके तहत जल्द ही विशेषज्ञों से महिलाओं को कॉस्मेटिक, घरेलू फास्ट फूड बनाने, सिलाई का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। तो वही वसु साहू ने कहा कि हम सभी ऐसे बच्चों की आर्थिक मदद का बीड़ा उठाएंगे जिनके माता-पिता को रोना संक्रमण के चलते शांत हो गए हैं। उन्होंने बताया अब स्कूल दोबारा से खुल गए हैं तो बच्ची की फीस व पुस्तक आदि को लेकर मदद की जाएगी। सीता साहू ने कहा समिति गरीब कन्याओं के विवाह में आर्थिक रूप से मदद करने की दिशा में काम करेंगे।

Women of Rashtriya teli Sahu Samaj will help orphan children during the Corona period

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Oil Making