राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की मुंबई इकाई की कार्यकारिणी विस्तार
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की मुंबई इकाई की कार्यकारिणी विस्तार हुई, जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, कार्यक्रम का प्रारंभ भक्त शिरोमणि मां कर्मा की आरती कर की गई, तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू श्री मुरारी गुप्ता, संस्थापक श्री मदन गुप्ता के साथ आए हुए सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया।
महासंगठन के संस्थापक महोदय श्री मदन गुप्ता जी ने टिटिहरी की जोड़ों के जीवन में आए हुए तूफान और कशमकश की कहानी के साथ ही प्रेरणादायक संबोधन दिए और सभी पदाधिकारियों और वहां उपस्थित स्वजातियों को सुझाव दिया कि हमारे जीवन में भी कठिनाइयां आती है तो उनका भी निराकरण निश्चित है संस्थापक महोदय जी शुभमस्तु द्वारा मुंबई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के माध्यम से समाज का मुंबई में विकास करना है, और विकास के साथ साथ ही उन सभी व्यक्तियों का सहयोग करना है जो हम से अपेक्षा रखते हैं, या फिर जिन्हें कहीं से सहयोग नहीं मिल पाता चाहे वह सामाजिक हो चाहे वह अन्य किसी भी तरीके का हो महासंगठन के पदाधिकारियों द्वारा हर संभव उनकी मदद की जानी चाहिए। आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद शाहू ने अपने संबोधन में सभागार में उपस्थित सभी जातियों से आग्रह किया कि वह अपनी साहित्य की कला को महासंगठन द्वारा प्रकाशित तेली टाइम्स में जगह बनाएं, और टेक्नोलॉजी और इंफॉर्मेशन के लिए महासंगठन के आईटी सेल का सहयोग करें और सहयोग प्राप्त करें।
