वधू - वर फॉर्म

साहू - राठौर समाज ने मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी

28 April 2022 Sahu Teli Samaj 135 views

    लखनऊ । साहू व राठौर समाज ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से पर्याप्त राजनीतिक हिस्सेदारी मांगी है। इसके साथ ही आगामी निकाय चुनाव में स्वजातीय युवाओं को बड़ी संख्या में चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय भी रविवार को भारतीय तैलिक साह राठौर महासभा उप्र की प्रांतीय गांधी भवन सभागार में हुई प्रांतीय बैठक में लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के संस्थापक व पूर्व राज्य सभा सदस्य राम नारायन साहू उपस्थित रहे । सूबे के नवनियुक्त राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू जी का सम्मान भी समारोह भी किया गया।

     बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतापगढ़ से सांसद संगमलाल गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए आबादी के अनुरूप राजनीतिक हिस्सेदारी बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी प्रमुख दलों पर दबाव बनाने के साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी करना होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने की। प्रदेश के सभी जनपदों समाज के नवनियुक्त मंत्री का सम्मान समारोह आयोजित होने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके साथ ही प्रस्ताव पारित किया कि निकाय चुनाव में समाज की भागेदारी सुनिश्चित कराने के लिए सभी जिलाध्यक्ष की ओर से स्वजातीय बंधुओं का नाम भी मांगा जाए। मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि बैठक का संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू ने किया । प्रांतीय बैठक में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद गांधी. महिला अध्यक्ष नीता साहू, विजय लक्ष्मी साहू, कन्हैयालाल गुप्ता, जगदीश प्रसाद साहू, अजय पाल राठौर, सतीश गांधी, मुकेश साहू, राजन साहू, संपूर्णानंद गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता, राजेश साहू मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi Wari sohala Aurangabad Teli Samaj