वधू - वर फॉर्म

तैलिक साहू राठौर समाज को मजबूती देने पर विचार - विमर्श

28 April 2022 Sahu Teli Samaj 161 views

     लखनऊ । भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा यूपी की रविवार को गांधी भवन सभागार में हुई प्रांतीय बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चा और संगठन को मजबूती देने पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने पदाधिकारियों और सदस्यों से कहा कि निकाय चुनाव से पहले सभी जिलाध्यक्षों के नाम मांगे गए हैं, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग चुनाव में भागीदारी कर सकें।

tailik Sahu Rathore Samaj has to become strong     कार्यक्रम में भदोही से देवनाथ, आजमगढ़ से आनंद गुप्ता, बस्ती से गीता गुप्ता को मनोनयन पत्र दिए गए। संगठन की महिला अध्यक्ष नीता साहू, कन्हैयालाल गुप्ता, जगदीश प्रसाद साहू, अजय पाल राठौर, मुकेश साहू, राजन साहू, मोहन लाल गुप्ता, राजेश साहू सहित काफी लोग मौजूद रहे। संवाद

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi Wari sohala Aurangabad Teli Samaj