वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन धनबाद ने मनाया दानवीर भामाशाहकी 575 वीं जयंती

04 May 2022 Sahu Teli Samaj 162 views

      धनबाद। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन धनबाद महानगर ने दानवीर भामाशाह का 575 वां जयंती मनाया। गांधी सेवा सदन के सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता धनबाद महानगर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के जिला सचिव शंभू साहू एवं संचालन कार्यकारिणी अध्यक्ष विरेंद्र साहू ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद कुमार अंकेश राज एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विकास साहू एवं पूर्व चेयरमैन अशोक साहू उपस्थित थे। अंकित राज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भामाशाह ने ऐसे कार्य किए हैं जिससे पूरे समाज को गर्व है और भामाशाह समाज के गौरव के प्रतीक हैं। अंकेश राज ने कहा कि समाज को दानवीर भामाशाह के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। हम पहले भी किंग मेकर के रूप में रहे हैं और आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने में लगे हैं। हमारे समाज के लोगों की सोच पूर्ण रूप से सामाजिक एवं राष्ट्रवादी हैं जो इन महापुरुषों के द्वारा दर्शाता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकत्रित एवं संगठित रहने की अपील की। विशिष्ट अतिथि विकास साहू ने कहा कि समाज को मजबूत करने की दिशा में हम प्रदेश स्तर पर जुटे हुए हैं और हमारे समाज की जनसंख्या के आधार पर राजनीतिक भागीदारी मिले। विशिष्ट अतिथि अशोक साव ने कहा कि हम सामाजिक कार्य में सदैव तत्पर रहते हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी हम किसी से पीछे नहीं है। आज तेली समाज शिक्षा की दृष्टि से आगे बढ़कर देश की सेवा कर रहा है। जिला अध्यक्ष शंभू शाह ने कहा कि धनबाद जिला में हम सब मजबूती से संगठन बना रहे हैं। जयंती में धन्यवाद ज्ञापन धनबाद महानगर महामंत्री सुनील साव ने किया। कार्यक्रम में लगभग 300 लोग उपस्थित हुए। जिसमें मुख्य रुप से राजा सा सुरेश प्रसाद संतोष साव बृजेश गुप्ता संजय गुप्ता मनोज कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

Dhanbad rashtriya Teli Sahu mahasangathan celebrate Daanveer bhamashah Jayanti

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

अभंग रक्षक श्री संत संताजी जगनाडे महाराज अभंग लेखन करताना | Sant Santaji Maharaj Writing Abhang