वधु - वर फॉर्म

वैश्य तेली समाज के हित व मान-सम्मान के लिए राजद प्रतिबद्धः तेजस्वी यादव

04 May 2022 Teli samaj 44 views

राजद प्रदेश कार्यालय में मनाई गईदानवीर भामाशाह की जयंती

    राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय सभागार में शुक्रवार को राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मोरवा विधायक रणजिय साहू की अध्यक्षता में दानवीर भामाशाह जी की जयंती मनाई गई। समारोह का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दानवीर भामाशाह देश के सम्मान के खातिर अपनी सारी धन सम्पदा लुटा दी। वैश्य समाज हमेशा से समाज को देने का काम किया है। अब वक्त आ गया है कि इस समाज के लोगो को मुख्य धारा में जोड़कर इनके अधिकारों की रक्षा की जाय। राजद वैश्यों को उनका मान-सम्मान देगा। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रणविजय साह लगातार कड़ी मेहनत कर राजद परिवार में वैश्यों को जोड़कर अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Rashtriya Janata Dal Give respite to Vaishya Teli Samaj Tejashwi Yadav     अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री साहू ने कहा कि बिहार का वैश्य समाज राजद के साथ चलने को तैयार हो गया है। बोचहां उपचुनाव मे वैश्य समाज खुले मन से राजद का साथ देकर जीत सुनिश्चित कराया। प्रकोष्ठ के प्रवक्ता सुरेश कुमार साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह धन्य देश की माटी है, जिसमें भामा सा लाल पला। उस दानवीर की यश गाथा को, मेट सका क्या काल भाला। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी आबादी 28 प्रतिशत के आसपास है। भाजपा एवं अन्य दल के लोग लगातार ठगने का काम किया है लेकिन अब उन लोगो के झांसा में नहीं आना है। हम सभी वैश्यों से अपील करते हैं कि राजद परिवार में आपका स्वागत है । आपको मान और सम्मान राजद देगा । इस समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, प्रदेश प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता, पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम, विधायक संजय गुप्ता, समीर कुमार महासेठ, प्रदेश प्रवक्ता ऋतु जायसवाल, सारिका पासवान, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ.उर्मिला ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे ।

 

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Amravati Teli Samaj Gunvant Vidyarthi Satkar