Bride / Groom Form

गंगापुर तेली समाज ने किया, तेली समाज का,स्वागत सम्मान

14 May 2022 Teli samaj 95 views

    गंगापुर, अखिल भारतीय तेली महासभा जिला प्रवक्ता शिवलाल तेली ने बताया कि गंगापुर निवासी जगदीश नारु लाल तेली के द्वारा, गंगापुर मे हुआ तेली समाज का सम्मान समारोह । ना स्टेज, ना मंच, ना माइक, ना माला, बल्कि पूरी सादगी के साथ, समाज के वरिष्ठ जनों के बीच, प्रदेश प्रवक्ता राम लाल तेली ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए, मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश प्रभारी बाबूलाल राठौर, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार चंद्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता रामलाल पचलोड़िया,चार जिलों के जिलाध्यक्ष, चार छोखला तेली समाज मातृकुंडिया कमेटी, अध्यक्ष लालाराम तेली, पूर्व सरपंच बुड, बंसी लाल तेली, कमेटी कोषाध्यक्ष श्याम लाल तेली, कार्यकारिणी सदस्य मांगी लाल तेली, प्रकाश तेली, माधवलाल तेली, शिव लाल तेली, कैलाश चंद्र तेली, भेरूलाल तेली, नारायण लाल तेली, बाबु लाल तेली, हीरा लाल तेली, तुलसीराम तेली, नंदकिशोर तेली, गंगापुर नगर पालिका चेयरमैन दिनेश साहू, मोहन लाल तेली, शंकर लाल तेली, शिव लाल तेली, राजू लाल तेली सहित कई पदाधिकारियों का जगदीश तेली, शिवकुमार तेली, नंद राम तेली, प्रकाश तेली, मदन लाल तेली, बालू लाल तेली, सोहन लाल तेली सहित समस्त पंचोली परिवार द्वारा, तिलक लगा, दुपट्टा पहना कर, व साफा बंधवा कर, बड़े शानदार तरीके से स्वागत किया गया । इस मौके पर बाबूलाल राठौर ने कहा, आपने मुझे बुलाया, मेरा सम्मान किया, इसके लिए मे आपका रिणी हू । शिवकुमार चंद्रवाल ने कहा, मैं उन प्रदेशअध्यक्षों में, से, नहीं हूं, जो, पद लेकर बैठ जाते हैं । मुझे तेली समाज के बीच, आना जाना अच्छा लगता है । लालाराम पंचोली ने कहा, मैं संगठन को मजबूती देने के, हर प्रयास करता रहूंगा । संचालन रामलाल तेली ने किया । सामाजिक भोज के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Gangapur Teli Samaj Welcomes the Teli Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava