वधू - वर फॉर्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी का जोरदार एवं भव्य स्वागत

29 May 2022 Teli samaj 145 views

    भीलवाड़ा i तिलक नगर, अखिल भारतीय तेली महासभा, प्रदेश प्रवक्ता राम लाल तेली ने बताया कि, अल्प प्रवास हेतु आई, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी, जशोदाबेन मोदी का, उदयपुर से भीलवाड़ा पधारने पर, समस्त तेली साहू समाज के सैकड़ों नागरिकों एवं, मातृशक्ति द्वारा, बड़े बड़े ही जोरदार तरीके से ढोल नगाड़ों के साथ, जशोदाबेन मोदी का स्वागत तेली समाजके नोहरे में प्रवेश करते ही, भारत माता की, जय । नरेंद्र मोदी, जिंदाबाद । जसोदा बहन, जिंदाबाद । तेली समाज, जिंदाबाद । साहू समाज, जिंदाबाद के नारे से, माहौल को गुंजायमान कर दिया । स्वागत रस्मों में, अखिल भारतीय तेली महासभा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, जिला प्रवक्ता, व, प्रांतीय महासभा से जिला प्रवक्ता एवं साथीन,, चार चोकला तेली समाज पूर्व अध्यक्ष, स्वर्गीय मथुरा लाल जी सोनावा की पत्नी एवं सुपोत्री, भीलवाड़ा  नगर परिषद सभापति राकेश जी पाठक, रेखा पुरी पार्षदा,वार्ड नंबर 50 पार्षद उदय लाल तेली परिवार महिलाओं सहित, तेली समाज की सैकड़ों महिलाओं ने, जशोदाबेन मोदी को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, स्वागत किया । स्वागत के इसी क्रम में इसी प्रकार उन्हीं के साथ आई, रेणुकाबेन मोदी, दीक्षा बेन मोदी, का भी माला पहनाकर सभी महिलाओं ने स्वागत किया । इसी क्रम में, अखिल भारतीय तेली महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल राठौर, बारा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, राष्ट्रीय संरक्षक तेली साहू समाज टी.सी. चौधरी एवं अशोक भाई मोदी का भी, उपस्थित तेली समाज के वरिष्ठ, पंच, पटेल, गणमान्य नागरिकों एवं, विश्व हिंदू परिषद कार्यकारी जिलाअध्यक्ष गोपाल तेली, एवं राष्ट्रीय मजदूर परिषद जिला अध्यक्ष पूरणमल तेली ने बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत किया । कार्यक्रम का सफल संचालन अखिल भारतीय तेली महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ओम प्रकाश तेली ने किया । इस मौके पर, लादू लाल तेली, मोहन लाल तेली, गोपाल तेली, शंकर लाल तेली, भेरु लाल तेली, नारायण लाल तेली, रामेश्वर लाल तेली, रामसुख तेली, सुखदेवतेली, जितेंद्र साहू,युवराज तेली, परमेश्वर लाल तेली, श्यामलाल तेली, राम लाल तेली, शिव लाल तेली, प्रहलाद तेली,राकेश तेली, राजू तेली, दिनेश कुमार तेली, महावीर तेली, कालू लाल तेली, आशा पचलोड़िया, रेखा नैणावा, शोभा मान्द्रिया, आशा जादम, जसोदा मान्द्रिया, लाडू देवी सोनावा,अनुराधा सोनावा,गीतादेवी तेली, छगू बाई तेली,रामु देवी तेली, सोहनी बाई तेली, शान्ति देवी तेली, सहित सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने कार्यक्रम में भाग लिया स्वागत कार्यक्रम के बाद पार्षद उदय लाल तेली के निवास स्थान पर यशोदाबेन मोदी, अल्पाहार के लिए गई, जहां पर भी, सैकड़ों वार्डवासियों ने, मोदी जी के नारे के साथ स्वागत किया । अल्पाहार के बाद जसोदा बहन की टीम, त्रिवेणी, होडा, मांडलगढ़, बिजोलिया, के लिए रवाना हो गई । सभी जगह, जशोदाबेन मोदी का, भव्य, शानदार, जानदार, यादगार, धूम-धड़ाके के साथ, पूरे जोश, खरोश, उत्साह एवं उमंग,से स्वागत किया गया ।

Warm and grand welcome to Prime Minister Narendra Modis wife

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

indian Republic Day with army & Sahu samaj