वधू - वर फॉर्म

,तेली महासभा का राष्ट्रीय/प्रदेश,स्तरीय सम्मान समारोह, बिजौलिया 30 मई को होगा

29 May 2022 Rathod Teli Sahu Samaj 92 views

      भीलवाड़ा / बिजोलिया ! अखिल भारतीय तेली महासभा, प्रदेश प्रवक्ता राम लाल तेली ने बताया कि, भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया तहसील, मालीपुरा के शिवम वाटिका प्रांगण में, एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजन, दिनांक 30 मई 2022, सोमवार, साम को, 5  बजे से, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार तेली चंद्रवाल द्वारा आयोजित होगा ।  राजस्थान युवा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश तेली ने बताया कि, अखिल भारतीय तेली महासभा, प्रदेश कार्यकारिणी, युवा प्रदेश कार्यकारिणी, जिला शहर, तहसील, नगर, ग्रामीण सहित राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे । जिला प्रवक्ता शिवलाल तेली ने बताया कि, इस कार्यक्रम में, जिला, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, अंता,बारा, झालावाड़, अजमेर ,जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, गुजरात ,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, सहित दूर-दूर से तेली महासभा के उच्च पदाधिकारियों का आगमन होगा ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar