वधू - वर फॉर्म

साहू समाज निवास द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

01 July 2022 Rathod Teli Sahu Samaj 144 views

    प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए साहू समाज द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा साथ ही माँ कर्मा पालकी भी निकाली जा रही है। बुधवार को मंडला जिले के बीजाडांडी ब्लाक मुख्यालय से कालपी, जुआरी, जंगलिया, पिपरिया होते हुए निवास नगर पहुंची। जहाँ पर साहू समाज कर्मा रथयात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। जमकर आतिशबाजी की गई, ढोल बाजों के साथ उक्त यात्रा का निवास तिराहे से लेकर राधा कृष्ण मंदिर, तालाब मोहल्ला होते हुए खैरा माई मंदिर पहुंची। वहीं इस रथयात्रा दौरान साहु समाज द्वारा जगह जगह शीतल पेयजल वितरण किया गया। जहां पर सभी लोगों ने पूजा अर्चना की। उसके बाद एक मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Sahu Samaj Nivas Nagar dwara nikaali gai shobhayatra     यात्रा के विषय में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू ने स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए यात्रा का उद्देश्य बताया । कार्यक्रम में निवास नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों से स्वजातीय बंद बड़ी संख्या में मौजद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने तेली टाइम्स के माध्यम से सभी को इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala