वधू - वर फॉर्म

डिंडौरी साहू समाज तेली जन जागृति अभियान

01 July 2022 Teli samaj 115 views

हेलिकॉप्टर यात्रा के बाद गांव गांव चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

    डिंडौरी : साहु समाज को जागृत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्यप्रदेश के ५२ जिला मुख्यालय से लेकर गांव गांव तक साहू समाज को जागृत करने के उद्देश्य से जन जागृति रथ के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । गौरतलब है कि जन जागृति रथ यात्रा का पड़ाव शाहपुरा मुख्यालय सहित साहू बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र में पहुँचकर समाज की जागरूकता हेतु समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है । दरअसल मध्यप्रदेश में हेलिकॉप्टर यात्रा के बाद जन जागृति रथ के माध्यम से साहू समाज के लोगों को जागरूक करते हुए समाज को संगठित करने का काम किया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि आगामी १९ मार्च २०२३ को राजधानी भोपाल में साहू समाज शक्ति प्रदर्शन करेगा । और पूरे मध्य प्रदेश में संदेश देगा जिसके चलते राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू, जगदीश साहू, रमेश साहू, बद्री साहू, टिकेश्वर साहू, विजय साहू सहित भारी संख्या में साहू समाज के लोग तैयारियों में जुट गए हैं ।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj ekta rally delhi