Bride / Groom Form

राष्ट्रीय तेली साह महासंगठन छिंदवाड़ा संगठन का विस्तार

01 July 2022 Teli samaj 105 views

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया संगठन का विस्तार, शिक्षा का स्तर बढ़ाने एवं समाज के लोगों की मदद करने एवं करमा मंदिर निर्माण में सहयोग प्रेरित किए

    राष्ट्रीय तेली साह महासंगठन जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा प्रकाश साह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरीश साह, जिला संगठन मंत्री सुनील साह, जिला सचिव सनी साहू, ब्लॉक अध्यक्ष योगी राम सिंहोरा द्वारा ग्राम सारना राष्ट्रीय तेली साह महासंगठन के मनोनयन पत्र वरिष्ठ अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर पुष्पमाला से स्वागत किया गया ।

rashtriya teli Sahu Maha Sangathan Chhindwara Sangathan vistar     ग्राम जमुनिया में प्रफुल्ल साहू, ग्राम में वरीष्ठ एवं युवा कार्यकारिणी का गठन करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू ने राष्ट्रीय संगठन को मजबूत करने एवं अंतिम पंक्ति में खड़े समाज के व्यक्ति को जिला और प्रदेश से जोड़ने को कहा।

     इसी प्रकार राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरीश साहू ने युवाओं को आगे आने वाली वरिष्ठ जनों का सम्मान करते हुए, जिलाध्यक्ष प्रकाश साह ने शिक्षा का स्तर बढ़ाने एवं समाज के लोगों की मदद करने एवं माता कर्मा मंदिर निर्माण में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

    समस्त संगठन के पदाधिकारियों ने मंच को संबोधित किया ग्राम लखनवाड़ा सारना के समस्त साह बंधुओं ने फूल माला मंच-स्वल्पाहार, ठंडा से समस्त संगठन के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया ग्राम लखनवाड़ा सारना के सामाजिक बंधुओं ने कहा कि हमारे ग्राम में आकर हमारी सुध लिए।

     लखनवाड़ा सारना के गया प्रसाद साहू को जिला महामंत्री एवं ग्राम अध्यक्ष निवास में सोनू साहू सतीश साहू दर्शन बड़ा के समस्त साहू बंधुओं को मनोनीत पुष्पमाला से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरीश साह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश साह, ब्लॉकाध्यक्ष योगी राम साह, जिला संगठन मंत्री सुनील साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता रखें।

    पदाधिकारियों ने सोनू साहू को ग्रामीण ब्लॉक युवा अध्यक्ष सतीश साहू को युवा साहू समाज अध्यक्ष अजय साहू को उपाध्यक्ष सचिव संदीप साहू सचिव संदीप साहू को सचिव मोनू साहू कोषाध्यक्ष शानू साहू को मीडिया प्रभारी और पंकज साहू को प्रचारमंत्री का दायित्व सौंपा।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri Sant Santaji Maharaj jagnade Punyathii amravati teli samaj